लाइव न्यूज़ :

ईवेंट के दौरान रो पड़ीं आलिया भट्ट, कहा- बड़ी बहन थी डिप्रेशन में लेकिन मैं...

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 2, 2019 09:59 IST

आलिया ने बताया कि वह जब 13 साल की थीं तब उस वक्त उनकी बड़ी बहन शाहीन डिप्रेशन की परेशानी फेस कर रही थीं। लेकिन आलिया को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उनकी बड़ी बहन डिप्रेशन में है।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया रोती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, यह वीडियो एक ईवेंट का है। ईवेंट के दौरान आलिया अपनी बड़ी बहन शाहीन के बारे में बात करते हुए रोने लगती हैं।

आलिया ने बताया कि वह जब 13 साल की थीं तब उस वक्त उनकी बड़ी बहन शाहीन डिप्रेशन की परेशानी फेस कर रही थीं। लेकिन आलिया को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उनकी बड़ी बहन डिप्रेशन में है। आलिया को उनकी बहन के डिप्रेशन के बारे में तब पता चला जब उन्होंने इसके ऊपर एक किताब लिखी थी।

शाहीन ने अपने डिप्रेशन का जिक्र अपनी किताब  ‘I've Never Been (un)Happier’ में किया था। जब इस किताब को आलिया ने पढ़ा, तब उन्हें समझ आया कि उनकी बड़ी बहन ने किस हद तक डिप्रेशन की परेशानी को झेला है। 

ईवेंट के दौरान इसी पल को याद करते हुए आलिया की आंखों में आंसू आ गए। आलिया ने कहा कि मैं अपनी बहन के डिप्रेशन के पीछे खुद को भी दोषी मानती हूं क्योंकि जब मेरी बहन डिप्रेशन में थीं तो मैं वैसी नहीं थी जैसा मुझे होना चाहिए था। 

आपको बता दें कि आलिया की बहन शाहीन इस समय लंदन में पढ़ रही हैं। आलिया को जब भी वक्त मिलता है वे उनकी बड़ी बहन से मिलने लंदन जरूर जाती हैं।

टॅग्स :आलिया भट्टबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?