लाइव न्यूज़ :

आलिया को उस चीज के लिए ट्रोल किया गया जिसे निर्देशक ने बोलने को कहा था, मान्यवर के विज्ञापन पर उठे विवाद के बीच बोले सहअभिनेता

By अनिल शर्मा | Updated: September 25, 2021 08:44 IST

विवादों के बीच विज्ञापन में आलिया के पिता का किरदार करने वाले उनके सहकलाकार अभिनेता बिजय आनंद ने आलिया भट्ट का बचाव किया है। उन्होंने ट्रोल करनेवालों से कहा कि आलिया भट्ट को उस चीज के लिए ट्रोल किया गया जिसे निर्देशक ने बोलने के लिए कहा। 

Open in App
ठळक मुद्देमान्यवर के विज्ञापन में कन्यादान को लेकर हुए विवाद के बीच अभिनेता बिजय आनंद ने आलिया का बचाव किया हैइस विज्ञापन में आलिया दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं जो कन्यादान की जगह कन्यामान की वकालत करती हैं

वैवाहिक परिधान के लिए मशहूर ब्रांड मान्यवर के नए विज्ञापन को लेकर काफी विवाद हो गया है। विज्ञापन में कन्यादान शब्द की जगह कन्यमान कहे जाने की वकालत की गई है जिसमें आलिया भट्ट दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। इस वजह से आलिया भट्ट को निशाना बनाया गया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।

विवादों के बीच विज्ञापन में आलिया के पिता का किरदार करने वाले उनके सहकलाकार अभिनेता बिजय आनंद ने आलिया भट्ट का बचाव किया है। उन्होंने ट्रोल करनेवालों से कहा कि आलिया भट्ट को उस चीज के लिए ट्रोल किया गया जिसे निर्देशक ने बोलने के लिए कहा। 

विज्ञापन में आलिया 'कन्यादान' शब्द पर सवाल उठाते हुए कहती हैं कि 'क्या मैं दान करने की चीज़ हूं'। वह नए विचार को आगे करते हुए कहती हैं आज से कन्यादान नहीं कन्यामान। इसी पर सारा विवाद खड़ा हो गया है।

 बिजय ने आलिया का बचाव करते हुए कहा, अभिनेता के रूप में, हम सही काम करने के लिए निर्देशन, लेखन और उत्पादन विभागों पर भरोसा करते हैं, विवादों में पड़ने के लिए नहीं। उन्होंने कहा, मैं इस विषय का विशेषज्ञ नहीं हूं, इसलिए, उन्हें विषय की उपयुक्तता और शुद्धता को ध्यान में रखना होगा।

बिजय इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि हर किसी की राय है। उन्हें लगता है कि अगर हर कोई इतना स्मार्ट है तो हम सभी को वैज्ञानिक होना चाहिए। "इसके अलावा, हर किसी की चीजों की अपनी व्याख्या होती है। ऐसे सैकड़ों विद्वान हैं जिनका हर विषय पर अपना-अपना मत है। अगर हम इतने होशियार हैं, तो हमें वैज्ञानिक होना चाहिए था।

बिजय ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि मैं सिर्फ यह देख रहा हूं कि आलिया एक मुस्लिम लड़की है, जब वह 'कन्या मान' कह रही है, मेरे लिए, वह उस देश में महिलाओं का सम्मान करने की जरूरत पर जोर दे रही है जहां हर सात मिनट में महिलाओं का बलात्कार हो रहा है! आप इस तथ्य को क्यों नहीं देखते कि वह 'कन्या का मान करो' कह रही है? फिर से, यह आपकी पसंद है; मैं इसके लिए किसी को दोष नहीं दे रहा हूं, लेकिन हमें यह याद रखने की जरूरत है कि नफरत केवल और अधिक नफरत को जन्म देगी।

टॅग्स :आलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल