लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं आलिया भट्ट, कहा- किसी भी इंडस्ट्री में एंट्री करना है मुश्किल!

By भाषा | Updated: April 13, 2019 17:05 IST

Open in App

अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि अगर उन्हें हॉलीवुड में अच्छे अवसर मिलते हैं तो वहां वह काम करना पसंद करेंगी। आलिया एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ से जल्द ही तेलुगु फिल्म उद्योग में दस्तक देने जा रही हैं। उनका कहना है कि किसी भी नए फिल्म उद्योग में प्रवेश करना मुश्किल है।

आलिया ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि मैं कभी हॉलीवुड जाऊंगी और जल्द ही जाऊंगी। यह बिल्कुल एक नए उद्योग में कदम रखने जैसा है और यह आसान तो बिल्कुल नहीं होगा। मुझे यह करना है।’’ अभिनेत्री फिलहाल अपनी आनेवाली फिल्म ‘कलंक’ के प्रचार में व्यस्त हैं। वह अभी ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम कर रही हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में सलमान के साथ काम करेंगी। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर हैं। इन दोनों के ही रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर थी। मगर एक पब्लिक इवेंट में आलिया ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार करके इस बात पर मुहर लगा दी है। वहीं एक्टर्स के घरवाले भी दोनों की शादी को लेकर बयान दे चुके हैं। खबर तो ये तक थी कि इसी साल आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आलिया ने हाल ही में बताया कि जब उनकी शादी फिक्स होगी तो वो कैसे इसकी अनाउंन्समेंट करेंगी। 

बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा, 'मैंने फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट पर रणबीर को लेकर जो बातें कहीं वो दिल से कही थीं। मैंने बहुत लॉयलटी से अपनी फीलिंग्स को शेयर किया था। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी पब्लिक इवेंट पर मैंने अपनी पर्सनल फीलिंग्स शेयर की हो। वरना मैं अपनी पर्सनल फीलिंग्स को अपने तक रखना पसंद करती हूं। उन्हें पब्लिक प्लेस पर शेयर करने से बचती हूं।'

जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी उनकी शादी नहीं होने जा रही है। जब उनका शादी का कोई प्लान भी नहीं है। आलिया ने कहा, 'जब मैं शादी करने वाली रहूंगी तो सभी को इस बारे में पता होगा। मैं बंद्रा बैंड स्टैंड और गेटी गैलेक्सी से चिल्ला चिल्ला कर इसके बारे में लोगों को बता दूंगी कि मेरी शादी होने वाली हैं।'

 

टॅग्स :आलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?