लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान की इस बात को बताया मजाक, लोग कर रहे थे ट्रोल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 5, 2019 17:38 IST

Open in App

आलिया भट्ट अभी अपनी आगामी फिल्म 'कलंक' का प्रमोशन कर रही हैं. हाल ही में आलिया की मॉम सोनी राजदान की फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' रिलीज हुई है. इसके प्रमोशन के दौरान सोनी ने यह कहकर बवाल खड़ा कर दिया था कि वह हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान में खुश रहेंगी. इस बयान के लिए सोनी को बुरी तरह ट्रोल किया गया था और अब आलिया को भी इस बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं.

आलिया भी अपनी मां का बचाव करते हुए इसे मजाक में बोली हुई बात करार दे रही हैं. आलिया ने कहा, ''मेरी मां दो बच्चों की बहुत ही समझदार मां हैं. अगर उन्होंने कोई भी बात मजाक या सच में कही है तो वह उनके अपने विचार हैं और किसी को भी अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है. लोगों को इन विचारों पर चढ़ाई करने की जरूरत नहीं है. जब मेरी मां को ट्रोल किया गया तो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा.

मुझे तो बहुत ज्यादा इरिटेशन हुई. मैं इसी वजह से मम्मी को कहती हूं कि अगर आपको किसी विषय की जानकारी नहीं है तो क्यों बात करती हैं. लोग पढ़ते हैं और बिना सोचे-समझे रिएक्शन भी देते हैं.'' बता दें, आलिया की फिल्म 'कलंक' 1940 के बैकग्राउंड पर बनी पीरियड ड्रामा फिल्म है. फिल्म में आलिया के अलावा वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की अहम भूमिका है.

निर्माता करण जौहर की यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है. मेरे लिए ट्रोलिंग भी अटेंशन ''जब मुझे सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल करते हैं तो मैं माइंड नहीं करती. मेरे लिए यह ट्रोलिंग भी एक अलग तरह की अटेंशन है. वैसे भी मेरे लिए कभी नेगेटिव ट्रोलिंग था ही नहीं. मुझे नेगेटिव ट्रोलिंग वही लगती है, जिसमें मुझे, मेरे परिवार और जिनको मैं प्यार करती हूं, उनको किसी भी तरह की झूठी या गलत बातों के लिए ट्रोल किया जाता है, तब मैं अपसेट हो जाती हैं या खुश नहीं रहती हूं. बाकी मीम्स जैसे ट्रोल्स पर तो मैं हंसती हूं.''

टॅग्स :आलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?