लाइव न्यूज़ :

आलिया ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, सलमान खान के साथ 'इंशा अल्लाह' में अपनी जोड़ी को लेकर कही ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: April 14, 2019 11:24 IST

आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म कलंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर के साथ माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगी।

Open in App

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म इंशा अल्लाह के लिए सलमान और आलिया की जोड़ी को लेकर लगातार ट्रोलर्स के बीच चर्चा है। जिस समय फिल्म के लिए आलिया और सलमान की जोड़ी का सेलेक्शन हुआ था तभी से  लोग ये कह रहे हैं कि अपने से इतने साल छोटी आलिया के साथ सलमान रोमांस करेंगे! आलिया ने हाल ही में ट्रोलर्स को मुंह  तोड़ जवाब दिया है। 

मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट से जब पूछा गया कि वो अपने और सलमान की जोड़ी के बारे में क्या कहना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, 'भंसाली विजनर हैं। लोगों तो ऐसे ही किसी को बिना जाने बहुत जल्दी जज कर लेते हैं। हर चीज के पीछे वजह होती है और मेरी और सलमान की अनयूजल कास्टिंग के पीछे भी वजह है। मैंने भी इस कॉम्बिनेशन के बारे में कभी नहीं सोचा था। सलमान और भंसाली के साथ ये जर्नी काफी एक्साइटिंग होने वाली है।'

जब आलिया से उनके और सलमान की जोड़ी पर होने वाले बज्ज पर बात की गई तो आलिया ने कहा, 'मैं किसी भी तरह के क्रिटिसिजम को नहीं बॉदर्र कर रही हूं। मेरे अंदर फिल्म को लेकर बहुत उत्सुकता है। और मुझे नहीं लगता कि सलमान और संजय सर भी इस बज्ज को बॉदर्र कर रहे होंगे।संजय सर ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इसीलिए हमें उनपर भरोसा करना चाहिए।'

आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म कलंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर के साथ माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगी। मल्टीस्टारर ये फिल्म 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। वहीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगी। 

टॅग्स :आलिया भट्टसलमान खानसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया