लाइव न्यूज़ :

Video: कंगना के वार पर आलिया का जवाब, कहा - मैं बस चुप रहूंगी मेरा काम यही है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 24, 2019 08:32 IST

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल की ओर से आलिया भट्ट और उनके परिवार को निशाना बनाकर किए गए

Open in App

 कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल की ओर से आलिया भट्ट और उनके परिवार को निशाना बनाकर किए गए अनगिनत बयानों पर अभिनेत्री ने शुरुआत से ही चुप्पी साध रखी है और अब आलिया का कहना है कि वह सिर्फ सकारात्मक चीजों पर अपना ध्यान लगाना चाहती हैं. हाल में आलिया, उनकी मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट को लेकर रंगोली ने ट्विटर पर निशाना साधा था.

उन्होंने लिखा, भट्ट बंधुओं के लिए जब कंगना ने फिल्म करने से इनकार किया तो महेश बहुत हताश हो गए थे और उन्होंने अभिनेत्री को चप्पल फेंककर मारा था. राजदान की राष्ट्रीयता के बारे में एक और ट्वीट कर रंगोली ने लिखा, लोगों को ''इन गैर भारतीयों के एजेंडा के बारे में सोचना चाहिए जो यहां की धरती पर रहते हैं, यहां के संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं और यहां के लोगों को गालियां देते हैं...''

रविवार रात को एक रिपोर्टर ने आलिया की इस परिपक्वता के लिए उनकी तारीफ की और पूछा कि क्या उनके परिवार को लेकर किए गए इस तरह के बयान उन्हें परेशान नहीं करते. इस पर आलिया ने पत्रकारों से कहा, ''अगर मैं ऐसी हूं तो मेरा परिवार मुझसे 10 गुना ज्यादा परिपक्व और मजबूत है. मैं इन सबमें नहीं पड़ना चाहती. मैं खुश और सकारात्मक रहकर कड़ी मेहनत करना चाहती हूं और हर दिन खुद को और बेहतर करना चाहती हूं.'' 26 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि इन सबके बजाय वह अपने कैरियर पर फोकस करना चाहती हैं.

अभिनेत्री ने कहा, ''लोग क्या कहते हैं और क्या नहीं कहते हैं मैं इस पर ध्यान नहीं देना चाहती हूं. हर जो वह कहना चाहता है, उसे अपनी बात कहने का हक है. लेकिन मैं चुप रहूंगी, यही मेरा रुख है.''

टॅग्स :आलिया भट्टकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?