लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर की मां नीतू को क्यों पसंद हैं आलिया भट्ट, 'कलंक' एक्ट्रेस ने दिया जवाब

By मेघना वर्मा | Updated: April 28, 2019 10:24 IST

आलिया और रणबीर एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। फिल्म अब 2019 के क्रिसमस नहीं बल्कि साल 2020 के मिड में रिलीज होगी।

Open in App

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की कुछ सबसे पसंदीदा जोड़ी में गिनी जाती है। खबर तो ये भी है कि जल्द ही ये लव बर्ड्स शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। वहीं दोनों ही सुपरस्टार्स के घर वालों की भी परमिशन मिल गई है। आलिया को अक्सर नीतू सिंह के साथ स्पॉट किया गया।

रिसेंटली आलिया भट्ट से जब पूछा गया कि रणबीर की मां नीतू सिंह को उनमें सबसे ज्यादा क्या पसंद है तो आलिया ने अपना रिएक्शन दिया। आलिया से जब पूछा गया कि नीतू सिंह को उनमें इतना क्या पसंद है तो उन्होंने कहा, 'वैसे मुझे कैसे पता होगा कि उनको मेरे अंदर कौन सी चीज पसंद हैं आपको उनसे पूछना चाहिए।' 

एशियन एज को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि वैसे ये उनके और नीतू जी के बीच की बात है जो प्राइवेट है। नीतू सिंह का आलिया की प्रति झुकाव साफ देखा जा सकता है। जो रणबीर की पहली गर्लफ्रेंड कैटरीना और दीपिका के लिए नहीं देखा जा सकता था। तभी तो अक्सर नीतू सिंह के साथ आलिया को देखा जा सकता है।  

हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ एंडगेम फिल्म देखने गए थे। जहां उन्हें एक साथ कैजुअल कपड़ो में स्पॉट किया गया था। फैंस का कहना था कि एक्टर एक साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने इस मूवी डेट पर गए थे। जल्द ही आलिया और रणबीर एक साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। 

फिल्म अब 2019 के क्रिसमस नहीं बल्कि साल 2020 के मिड में रिलीज होगी। इसकी घोषणा कल डाटरेक्टर और प्रड्यूसर अयान मुखर्जी और करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। लोग कह रहे हैं कि दबंग 3 की वजह से फिल्म के रिलीज डेट को पोस्टपोन्ड कर दिया गया है। सलमान की दबंग 3 20 दिसम्बर को रिलीज होगी। 

टॅग्स :आलिया भट्टनीतू सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?