लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी में सिर्फ 28 लोग होंगे शामिल, 200 बाउंसर हुए हायर; आलिया के भाई राहुल भट्ट ने किया खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: April 12, 2022 08:55 IST

आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने यह खुलासा किया कि शादी में केवल 28 लोग ही शामिल होंगे जिन्हें बस से चेंबूर केआरके हाउस ले जाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी आरके स्टूडियो में होगीआलिया अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ दुपट्टा पहनेंगीरिपोर्ट के मुताबिक दूल्हा-दुल्हन कस्टमाइज्ड फुटवियर पहनने वाले हैं

मुंबईः इसी हफ्ते होनेवाली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को काफी अंतरंग रखा गया है। इसमें सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार वालों को ही आमंत्रित किया गया है। इंडिया टुडे से बातचीत में  आलिया के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने यह खुलासा किया कि  शादी में केवल 28 लोग ही शामिल होंगे जिन्हें बस से चेंबूर के आरके हाउस ले जाया जाएगा।

राहुल भट्ट ने खुलासा किया है कि आलिया और रणबीर कपूर की शादी में सुरक्षा के लिए करीब 200 बाउंसर हायर किए गए हैं। राहुल भट्ट के मुताबिक, चेंबूर में आर.के. स्टूडियो और 'वास्तु' (बांद्रा) दोनों जगह गार्ड तैनात किए जाएंगे। राहुल खुद भी मोर्च संभालते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस दौरान एक भाई का भी फर्ज निभाएंगे और सुरक्षा का ध्यान भी रखेंगे। बकौल राहुल "मैं खुद भी सुरक्षा का ध्यान रखूंगा और भाई का कर्तव्य भी निभाऊंगा।"

कपल की शादी की तैयारियों को लेकर कृष्णा राज बंगले में खूबसूरत लाइटें लगाई गईं। ऐसी अफवाहें हैं कि रणबीर और आलिया अपनी शादी के बाद मुंबई के एक प्रसिद्ध लैंडमार्क चेंबूर हाउस में स्थानांतरित हो जाएंगे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का जश्न 13 अप्रैल से शुरू होगा और 17 अप्रैल तक चलेगा। हालांकि कई रिपोर्ट्स में शादी की तारीख 14 अप्रैल बताई जा रही है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वेडिंग वेन्यू आरके फिल्म स्टूडियो में पहुंचे वेडिंग आउटफिट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, एक टैक्सी को डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट्स के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते देखा जा सकता है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर तमाम हंगामे के बीच ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि दूल्हा-दुल्हन कस्टमाइज्ड फुटवियर पहनने वाले हैं।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर और आलिया के जूते उसी डिजाइनर द्वारा डिजाइन किए जाएंगे, जिसने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के लिए जूते डिजाइन किए थे। वहीं आलिया का दुपट्टा उनके दोस्त मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल