लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट मनाएं अपना बर्थडे, एक्टर ने बनाया ये खास प्लान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 14, 2019 11:56 IST

आलिया के लिए उनका ये बर्थडे बेहद खास है क्योंकि उनकी और रणबीर कपूर की शादी की बातें भी जोरों पर हैं।

Open in App

 बॉलीवुड में अपने एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 26वां जन्मदिन मनाएंगी।आलिया ने बॉलीवुड में  फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

आलिया के लिए उनका ये बर्थडे बेहद खास है क्योंकि उनकी और रणबीर कपूर की शादी की बातें भी जोरों पर हैं। लेकिन इस खास दिन के लिए आलिया ने कोई स्पेशल प्लानिंग नहीं की है। डीएनए की खबर के अनुसार आलिया के इस खास दिन को रणबीर कपूर स्पेशल बनाएंगे।

 इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली है। मतलब साफ है कि आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। इसके लिए आलिया एक दिन की छुट्टी ले रही हैं। रणबीर इसके लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं।

 खबर के अनुसार वह आलिया के लिए एक खास पार्टी रख सकते हैं। जिसनें अयान मुखर्जी के अलावा एक्ट्रेस के करीबी दोस्त शामिल हो सकते हैं। आलिया का रणबीर के साथ रिलेश्नशिप में आने के बाद ये पहला बर्थ डे है ऐसे में साफ है कि ये बर्थ डे दोनों के लिए स्पेशल होने वाला है। वहीं, आपको बता दें आलिया ने रणबीर के बर्थडे को बेहद खास तरीके से मनाया था। ऐसे में अब फैंस की निगाहें रणबीर पर टिकी हैं।

आलिया अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया के साथ दिखेंगी। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रड्यूसड है और क्रिसमस 2019 पर रिलीज होगी।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार