लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की मां सोनी ने कगंना रनौत की बहन रंगोली को दिया करारा जवाब, कही ये बात...

By मेघना वर्मा | Updated: May 2, 2019 16:15 IST

सोनी राजदान हमेशा ही पॉलीटिकल ईश्यूज पर जमकर अपनी बातें रखती हैं। सोनी का कहना है कि उनसे बहुत लोग ये तक कह चुके हैं कि इन सब मुद्दों पर वो बात ना किया करें बस फिल्म को प्रमोट किया करें।

Open in App

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ना सिर्फ खूबसूरत कलाकार हैं बल्कि अपनी बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं कंगना रनौत और उनकी बहन भी बेबाकी से बात रखती हैं। हाल ही में कंगना की बहन रंगोली ने सोनी राजदान को गैर भारतीय कहकर ट्रोल करने की कोशिश की थी। जिसका सोनी राजदान ने अब करारा जवाब दिया है। 

पिछले कुछ समय से ही कंगना और रंगोली दोनों ने ही भट्ट फैमिली को निशाना बना रखा है। कुछ समय पहले ही रंगोली ने सोनी राजदान को विदेशी कहते हुए उन पर निशाना साधा था। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'ये गैर भारतीय लोग जो हमारी धरती पर रह रहे हैं और लोगों व साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। ये लोग नफरत फैला रहे हैं। ये समय है इनके एजेंडा के बारे में सोचने का और इनके उकसावे से दूर रहने का।'

अब सोनी ने कंगना की बहन रंगोली को मुंह तोड़ जवाब दिया है। सोनी ने कहा कि उन्हें ये सारी बातें सुनकर डिस्पॉइमेंट जरूर होता है। पर उन्हें अब इन सब बातों का फर्क नहीं होता। सोनी ने कहा, 'एक समय के बाद आपको बुरा लगना ही बंद हो जाता है। जब आपको पता चल जाए कि कौन आपको बुरा महसूस करवाना चाहता है और क्यों। और किसी भी दूसरे शख्स को खुद को बुरा महसूस करवाने की ताकत ही क्यों दें?'

सोनी राजदान हमेशा ही पॉलीटिकल ईश्यूज पर जमकर अपनी बातें रखती हैं। सोनी का कहना है कि उनसे बहुत लोग ये तक कह चुके हैं कि इन सब मुद्दों पर वो बात ना किया करें बस फिल्म को प्रमोट किया करें। मगर सोनी अपने विचारों को खुलकर रखती आई हैं। जिस कराण उन्हें कई बार ट्रोलिंग का समना भी करना पड़ता है। 

टॅग्स :सोनी राजदानकंगना रनौतआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?