लाइव न्यूज़ :

जब आलिया भट्ट को फैन ने कहा- 'आलिया कपूर', एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 14, 2018 11:56 IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ अपने लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।  दोनों की शादी की खबरों भी खूब चर्चा में हैं।

Open in App

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ अपने लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।  दोनों की शादी की खबरों भी खूब चर्चा में हैं। अक्सर आलिया और रणबीर को फिल्म की शूटिंग से टाइम निकालकर निजी वक्त गुजारते नजर आते हैं। इन दिनों दोनों बुल्गारिया में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे। वहीं, हाल ही में महेश भट्ट ने भी कहा था किे आलिया और रणबीर एक-दूसरे के प्यार में हैं।

ऐसे में आलिया भट्ट ने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर #askalia सेशन किया है। जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई हैं। इस दौरान आलिया ने अपने फैंस के ढेरों सवालों के जवाब दिए हैं। इसी बीच आलिया के एक फैन हिमांशु ककानी ने उनसे पूछा कि क्या वे उन्हें आलिया कपूर कह कर बुला सकता है? इस पर आलिया ने उन्हें रिप्लाई करते हुए कहा, 'क्या मैं आपको हिमांशु भट्ट कह सकती हूं?' 

एक फैन ने मौके का फायदा उठाकर आलिया से रणबीर कपूरसे जोड़ते हुए सवाल पूछा कि 'Can we call you Alia Kapoor?' (क्या हम आपको आलिया कपूर बुला सकते हैं? इस पर आलिया ने कहा कि  'क्या मैं आपको हिमांशु भट्ट कह सकती हूं?'। उनका ये बिंदास जवाब फैंस के बीच छा गया है। 

महेश भट्ट ने लगाई है मुहर

हाल ही में एक साक्षात्कार में  महेश भट्ट ने कंफर्म कर दिया है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। द टेलीग्राफ से बात करते हुए महेश ने कहा है कि जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको यह बात समझने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए और मुझे रणबीर कपूर पसंद हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। 

अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि दोनों भविष्य में कोर्ट मैरेज करना चाहते हैं या और किसी तरह से, इस बारे में वह नहीं बता सकते। यह सब इसी बात पर निर्भर करता है कि उनका रिलेशन आगे कैसा चलता है।साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कोई नहीं होता हूं और मैं साथ ही कैसे कयास लगा सकता हूं कि दोनों अपने रिश्ते को कब और कैसे आगे बढ़ाएंगे। ये उनकी जिंदगी है वह अपने हिसाब से सही समय पर फैसला लेगे। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। हाल ही में खबर आई थी कि ये कपल साथ में क्रिसमस और नया साथ मनाएगा। 

शादी की उड़ी थी खबर

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं ये सभी तो पता है। ऐसे में दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। जैसा कि सभी को पता है कि ऋषि इस समय न्यू यॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। खबर के अनुसार केवल रणबीर ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही आलिया को काफी पसंद करता है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हांलाकि हम देख चुके हैं कि कॉफी विद करण में आलिया ने काफी हद तक अपने और रणबीर के रिश्ते को सार्वजनित रूप से स्वीकार किया था।

हाल ही में  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क की सड़को पर घूमते हुए, एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की एक तस्वीर में एक साथ देख फैंस क्रेजी हुए दिख रहे थे। आज सुबह से ही आलिया और रणबीर की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई दिख रही थीं। फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थीं। जैसा कि फैंस को पहले से पता है रणबीर कपूर काफी दिनों न्यूयॉर्क में थीं। ऐसे में अपनी बिजी शेड्यूल से टाइम निकलकर अब आलिया भी  रणबीर कपूर से मिलने न्यूयॉर्क की धरती पर पहुंच गई थीं।

 वहीं, दोनों दबीं जुबां में अपने प्यार का ऐलान तो कर चुके हैं बस आधिकारिक घोषणा का फैंस को इंतजार है। इससे पहले ऋषि कपूर ने आलिया और रणबीर के रिश्ते पर अपने ही अंदाज में ट्वीट करके मुहर भी लगाई थी। वहीं, हाल ही में रणबीर ने आलिया के परिवार और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। 

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल