लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच आलिया भट्ट ने घर पर ही काटे बाल, नए हेयरस्टाइल की फोटो शेयर कर लिखा- 60 दिन बाद...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2020 08:11 IST

हाल ही में आलिया ने अपने नए लुक की फोटो शेयर की है।इस फोटो में एक्ट्रेस जिम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बाल भी फोटो में कटे हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बीच हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है।आलिया भट्ट के इस फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कोरोना वायरस का कहर इन दिनों पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। भारत में भी वायरस के कारण स्थिति खराब नजर आ रही है। वहीं, इस वायरस के कारण इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन बना हुआ है। लॉकडाउन के कारण से एक लंबे समय से हर कोई अपने घरों में कैद है।लॉकडाउन के बीच हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है।

हाल ही में आलिया ने अपने नए लुक की फोटो शेयर की है।इस फोटो में एक्ट्रेस जिम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बाल भी फोटो में कटे हुए नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट के इस फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "60 दिन बाद, स्ट्रांग, फिट और बर्प्स में बेहतर हो गई हूं। रस्सी कूदने में और ज्यादा बेहतर हो गई हूं, पुश अप्स में और और ज्यादा बेहतर हो गई हूं। रनिंग के लिए जुनूनी, सही खाने के लिए सुपर जुनूनी और अगले चैलेंज के मिलने का इंतजार कर रही हूं। साथ ही अपने बाल काटने के बारे में बता करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, हां मैंने अपने बाल घर पर ही काटे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, जल्द ही एक्ट्रेस आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) के जरिए बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। यह फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

आलिया के फिल्‍मी करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्‍म 'संघर्ष' से हुई थी जिसमें उन्‍होंने छोटी प्रीति जिंटा का रोल अदा किया था लेकिन मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर उनके करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थीा जिसमें उन्‍होंने वरुण धवन और सिध्‍दार्थ मल्‍होत्रा के साथ काम किया था।स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर में उनकी ऐक्टिंग को काफी सराहना मिली। 

टॅग्स :आलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल