लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर - अलिया भट्ट ने की शादी! सोशल मीडिया पर तसवीरें हुई वायरल

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: September 4, 2019 15:42 IST

जल्द ही रणबीर कपूर और अलिया भट्ट अयान मुख़र्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नज़र आने वाले है

Open in App

रणबीर कपूर - अलिया भट्ट बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं . दोनों के अफेयर के चर्चें अक्सर सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं  . हाल ही में दोनों मुकेश अंबानी के गणपति महोत्सव में साथ नज़र आये थे.  इस दौरान आलिया भट्ट मल्टी कलर साड़ी में बहुत खूबसूरत दिख रही थी. तो वहीं रणबीर कपूर ग्रे कलर के पायजामे-कुर्ते में नजर आए. जैसे ही दोनों ने साथ में एंट्री ली हर किसी की निगाहें उन पर टिक गई. दोनों को कई इवेंट्स में साथ में देखा गया है. रणबीर और अलिया के परिवारों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग भी हैं. 

इसी बीच रणबीर और अलिया की हैरान कर देने वाली फोटो सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल रणबीर और अलिया की शादी की तस्वीर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में  आलिया भट्ट दुल्हन के लहंगे में पूरी तरह सजी दिखाई दे रही हैं.  उनके सामने रणबीर कपूर भी दूल्हे के ऑउटफिट में नज़र आ रहे है. अलिया भट्ट दुल्हन के लिबास में शरमा रही हैं , तो वही रणबीर उन्हें प्यार भरी नज़रों से देख रहे हैं . दोनों की ये फोटो देखकर उनके फैन्स हैरान हो गए है. 

दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट ने एक ऐड शूट किया था. इस शूट के लिए आलिया दुल्हन की तरह तैयार हुई. वायरल हुई इस फोटो में आलिया तो असली हैं लेकिन रणबीर कपूर की फोटोशॉप इमेज है. इस वायरल पिक्चर में मॉडल की जगह रणबीर का चेहरा लगा दिया गया है. अब दोनों की ये पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 

आपको बता दे जल्द ही रणबीर कपूर और अलिया भट्ट अयान मुख़र्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नज़र आने वाले हैं . इतना ही नहीं काफी दिनों से खबरें  हैं कि रणबीर और आलिया जल्द ही शादी कर सकते हैं. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्तों को लेकर कभी कोई बयान दिया है. 

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल