लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का ऐसे पड़ा नाम, डायरेक्टर अली अब्बास ने बताया इस टाइटल के पीछे का राज

By भाषा | Updated: May 14, 2019 16:16 IST

Open in App

फिल्मकार अली अब्बास जफर का कहना है कि अपनी आने वाली फिल्म का नाम तय करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी...यहां तक की उन्हें पौराणिक कथाओं को भी खंगालना पड़ा और सब पर विचार-विमर्श करने के बाद आखिरकार फिल्म का नाम ‘भारत’ रखा गया। फिल्म ‘भारत’ पांच जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, यह ‘ओड टू माय फादर’ का रीमेक है।

अली ने कहा कि वह 2014 में आई कोरियाई फिल्म से काफी प्रभावित हुए थे और इसी वजह से उन्होंने इसे हिंदी में बनाने का मन बनाया। अली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैं इसे ‘ओड टू माय फादर’ नाम नहीं देना चाहता था। मैं पिता से किए उसके वादे के अलावा कई और चीजों को भी देख रहा था। मैंने सलमान से कहा था कि मैं फिल्म को केवल उनके नहीं बल्कि एक देश के सफर के तौर पर बनाउंगा। लेकिन मुझे किरदार के नाम की तलाश थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगा कि राम पौराणिक कथाओं के श्रेष्ठ हीरो हैं। किरदार को अर्जुन भी कहा जा सकता था क्योंकि वह सब धर्म और कर्म के लिए कर रहा है। या कर्ण एक निस्वार्थ नायक। ’’ अली ने कहा, ‘‘ मुझे लगा कि अगर वह पीढ़ी दर पीढ़ी देश का पर्याय है, तो उसका नाम देश के नाम पर रखना चाहिए। और फिर तड़के करीब तीन बजे, मुझे नींद नहीं आ रही थी और आखिरकार ‘भारत’ नाम दिमाग में आया।’’

इसके बाद तुरंत बाद ही उन्होंने सलमान और निर्माता अतुल अग्निहोत्री को इसके बारे में बताया और फिल्म का नाम तय किया गया। फिल्म ‘भारत’ में कैटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, सोनाली कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आएंगे। 

टॅग्स :भारतसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया