लाइव न्यूज़ :

'भारत' के रिलीज होते ही इस इंसान से खफा हुए सलमान खान, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 7, 2019 11:46 IST

कहा जा रहा है कि किसी कारण से अली अब्बास जफर और सलमान के बीच मनमुटाव चल रहा है।

Open in App

सलमान खान की फिल्म 'भारत'  ईद के मौके पर पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी धमाकेदार ओपनिंग मिली है। इसी बीच अब मीडिया में ये खबरें भी वायरल हो रही हैं कि फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर  और सलमान खान के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया है।

कहा जा रहा है कि किसी कारण से अली अब्बास जफर  और सलमान के बीच मनमुटाव चल रहा है। अली अब्बास जफर ने इस बातों को सिरे से खारिज भी किया है और कहा सलमान उनके बड़े भाई जैसे हैंय़ मीडिया में चल रही खबरें बिलकुल गलत और बेबुनियाद हैं।

सलमान ने हमेशा से उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह ही बर्ताव किया है। कहा जा रहा था कि फिल्म की एडिटिंग को लेकर दोनों के बीच मतभेद शुरू हुआ था। ये तनाव दोनों के बीच अभी भी जारी है। लेकिन अब अली ने दोनों बातों को गलत बताया है। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। तभी तो आंकड़ो की मानें तो दूसरे दिन भारत की कमाई तीस करोड़ के आस-पास की हो सकती है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की मानें तो दूसरे दिन फिल्म 28 से 30 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ओवरऑल फिल्म दो दिन में ही लगभग 73 करोड़ का आंकड़ा छू जाएगी। वहीं फिल्म सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने के कुछ कदम ही दूर होगी। 

इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और दिशा पटानी लीड रोल में नजर आए। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही और तब्बू ने भी काम किया है। 

टॅग्स :भारतसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?