लाइव न्यूज़ :

अक्षय ने फैंस से कहा, 'सूर्यवंशी' को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मकता से दूर रहें

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:42 IST

 मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों से कहा कि वे उनकी आगामी फिल्म "सूर्यवंशी" को लेकर फैलाए जा रही "नकारात्मकता" से दूर रहें।

Open in App

 मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों से कहा कि वे उनकी आगामी फिल्म "सूर्यवंशी" को लेकर फैलाए जा रही "नकारात्मकता" से दूर रहें। अक्षय (51) ने ट्विटर पर यह अपील करते हुए कहा कि वह फिल्म पर "सकारात्मक दृष्टिकोण" से काम कर रहे हैं।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर संक्षिप्त बयान में कहा, "मैंने बीते कुछ दिनों में अपने कुछ प्रियजनों द्वारा फैलाये जा रहे नकारात्मक रूझानों पर ध्यान दिया है। मैं आपके गुस्से को देख और समझ सकता हूं। मैं बस आपसे हाथ जोड़कर ऐसे रूझानों को शुरू करने या इनमें भाग नहीं लेने का अनुरोध कर सकता हूं।"

अक्षय ने लिखा, "मैं सूर्यवंशी को बहुत ही सकारात्मक नजरिये से ले रहा हूं। इसको इसी तरह बनने और रिलीज होने दीजिये।" रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित की जा रही "सूर्यवंशी" की रिलीज़ की तारीख सलमान खान की "इंशाल्लाह" से टकराने की वजह से चर्चा में है। दोनों फिल्में 2020 में ईद पर एक साथ रिलीज होनी थीं, लेकिन अब सूर्यवंशी 27 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की अभिनेत्री कैटरीना कैफ हैं। भाषा जोहेब अविनाश अविनाश

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?