लाइव न्यूज़ :

अक्षय ने अपनी अगली फिल्म पर शुरू किया काम, सुबह छह बजे की निर्देशक और निर्माता से स्क्रिप्ट पर बात

By भाषा | Updated: May 26, 2020 13:41 IST

हिंदी सिनेमा की रुकी हुई फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो जाने के बाद मुंबई में फिल्म निर्माण की बाकी गतिविधियां भी जोर पकड़ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधारावाहिकों की शूटिंग के लिए मुंबई के बाहर कोल्हापुर में वैकल्पिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुंबई के सुरक्षित इलाकों में से एक में स्थित कमालिस्तान स्टूडियो में शूटिंग शुरू हो चुकी है।

फिल्मकार निखिल आडवाणी ने अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म ‘बेल बॉटम’ की पटकथा ऑनलाइन सुनायी। फिल्म के निर्माता आडवाणी ने ‘जूम एप’ पर सुबह छह बजे एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में अक्षय को पटकथा सुनायी।

आडवाणी ने ट्वीट किया, ‘‘ लॉकडाउन में अक्षय कुमार के लिए कुछ नहीं बदला, सुबह छह बजे उन्हें ‘बेल बॉटम’ की पटकथा सुनायी।’’ निर्देशक रंजीत तिवारी, लेखक असीम अरोड़ा, निर्माता जैकी और वाशु भगनानी भी इस बैठक में शामिल हुए।

फिल्म के 22 जनवरी 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने की संभावना है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण फिल्म निर्माण से जुड़े सभी गतिविधियां भी फिलहाल बंद हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल