लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से लड़ने वाले डॉक्टर्स को बेहद इमोशनल अंदाज में किया अक्षय कुमार ने सलाम, तेरी मिट्टी का ये रूप सुनकर आंखों में जरुर आएंगे आंसू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 24, 2020 13:34 IST

साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने प्रमुख किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों ने खासा पसंद किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैंकोरोना के खिलाफ जंग में अक्षय कुमार ने सबसे पहले पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में अक्षय कुमार ने सबसे पहले पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था। देश में लागू लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्षय लगातार फैंस को कोरोना से आगाह करते नजर आ रहे हैं।

साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने प्रमुख किरदार निभाया था। फिल्म को लोगों ने खासा पसंद किया था। फिल्म के एक गीत 'तेरी मिट्टी में मिल जावां गुल बनके मैं खिल जावां' ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया था। तेरी मिट्टी गाने को अब डॉक्टर्स को सलाम करते हुए नए रूप में पेश किया गया है।मनोज मुंतसिर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं। वहीं Arko ने इसे म्यूजिक दिया है।

गाने के लिरिक्स काफी इमोशनल कर देने वाले हैं। पूरे म्यूजिक वीडियो में रियल फुटेल का भी इस्तेमाल हुआ हैय़ गाने के जरिए कोविड वॉरियर्स यानी डॉक्टर्स को सलाम किया गया है। वीडियो के आखिर में अक्षय कुमार भी एक मैसेज देते हैं। गाने की एक लाइन हैं 'सरहद पर जो वर्दी खाकी थी उसका रंग सफेद हुआ' ये आपको रुला देगी।

ये गाने इतना इमोशनल है कि आप इसको सुनकर और देखकर जरुर रो देंगे। इस गाने को खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है कि सुना था डॉक्टर्स भगवन का रूप होते है लेकिन कोरोना वायरस की इस लड़ाई में देख भी लिया

कोरोना वायरस के खिलाफ लगातार काम करने वाले डॉक्टर्स को अक्षय किसी सैनिक से कम नहीं मानते। यही वजह है कि वह इन डॉक्टर्स के सम्मान के लिए यह काम करने जा रहे हैं। फैंस भी अक्षय कुमार के इस सराहनीय कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?