लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार से मिलने 900 किलोमीटर पैदल चलकर 18 दिन में मुंबई पहुंचा फैन, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: September 1, 2019 14:22 IST

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में फिल्म 'मिशन मंगल' दिखाई दिए थे। वहीं जल्द ही अक्षय कुमार फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखाई देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देंगे। अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब की शूटिंग में बिजी हैं।

अक्षय कुमार बॉलवुड के वो अभिनेता हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। साथ ही वह लोगों को अक्सर फिट रहने की सलाह भी देते हैं। अक्षय कुमार ने रिसेंटली अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बता रहे हैं कि उनका एक फैन द्वारका से लगभग 900 किलोमीटर पैदल चलकर मुंबई उनसे मिलने पहुंचा है। 

अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मिलिए द्वारका के प्रभात से, ये 900 किलोमीटर चलकर द्वारका से मुंबई 18 दिनों में पहुंचे है रविवार को मुझसे मिलने। अगर हमारे युवा ऐसी प्लानिंग और जज्बा दिखाएं तो हमें अपना लक्ष्य अचीव करने से कोई नहीं रोक सकता।' इस वीडियो में अक्षय कुमार फैन के साथ बातचीत करते भी दिखाई दे रहे हैं। 

अक्षय कुमार ने एक और फोटो अपने फैन के साथ शेयर की। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'आपसे मिलकर हमेशा खुशी होती है मैं आपके इतने प्यार का आभारी हूं मगर अनुरोध है की प्लीस आप ऐसा कुछ ना करें। अपने समय, एनर्जी पर ध्यान दें। अपने जिंदगी को बेटर बनाने पर ध्यान दें इससे मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी।'

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में फिल्म मिशन मंगल दिखाई दिए थे। वहीं जल्द ही अक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देंगे। उनकी फिल्म गुड न्यूज में दिखाई देंगी। अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म बच्चन पांडे की भी अनाउन्समेंट की है। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?