लाइव न्यूज़ :

ट्रेलर रिलीज होते ही फैन्स ने अक्षय की 'गोल्ड' को बताया सुपरहिट, कहा- जबरदस्त

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 25, 2018 13:38 IST

'गोल्ड' की कहानी एक हॉकी कोच के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका एक ही सपना है कि वो भारत को ओलंपिक में गोल्ड दिलवाए।

Open in App

मुंबई, 25 जून: अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ‘गोल्ड’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर दमदार होने के साथ ही इमोशनल करने वाला भी है। इसमें बंगाली देशभक्त अक्षय कुमार का जुनूनी अंदाज़ देखते ही बन रहा है। फिल्म के ट्रेलर में मौनी रॉय की झलक भी देखने को मिल रही है। ट्रेलर कई दमदार डायलॉग्स से भरा हुआ है।

फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। खासकर कि अक्षय जब अपनी टीम तैयार कर रहे होते हैं। अब जब कि 'गोल्ड' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैन्स इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और ट्विटर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ने तो  फिल्म को अभी से ही सुपरहिट करार दे दिया है।

ट्विटर पर लोग इसे शानदार फिल्म बता रहे हैं। तो कोई इसे उम्मीद से बढ़कर बता रहा है। फ़िलहाल कुछ ही देर में गोल्ड का ट्रेलर ट्रेंड करने लगा है। फैंस इस पर लगातार ट्वीट्स कर रहे हैं। 

फिल्म में एक डायलॉग है- ‘हमारे घर में इंकलाब जिंदाबाद पहले होता है फिर नाश्ता होता है।’ऐसा ही एक और डायलॉग है- ‘जब हम पैदा हुए तो डॉक्टर पहले ही बोल दिया आपके घर में सेंटर फॉरवर्ड पैदा हुआ है।’जो गोल्ड को एक बेहतरीन फिल्म बनाता है।

 

'गोल्ड' की कहानी एक हॉकी कोच के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका एक ही सपना है कि वो भारत को ओलंपिक में गोल्ड दिलवाए। वह ब्रिटिशर्स को हराकर 200 साल पहले गुलामी का बदला लेना चाहता है। जिसके लिए वह एक टीम तैयार करता है । देशभक्ति से ओतप्रोत रीमा कागती की यह फिल्म 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?