लाइव न्यूज़ :

इस आदमी ने मेरे पैसों-फिल्मों पर नजर डाल दी, अब कोई फिल्में चल ही नहीं रही, अक्षय कुमार ने की कपिल शर्मा की खिंचाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2022 13:10 IST

द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड में फिल्म 'कट पुतली' के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और रकुल प्रीत गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार अभिनेत्री रकुल प्रीत के साथ पहले एपिसोड में नजर आएंगे।द कपिल शर्मा शो का पुनः प्रसारण 10 सितंबर से सोनी टीवी पर होने जा रहा है।

The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर अपना शो 'द कपिल शर्मा शो' का नया सीजन लेकर लौट आए हैं। इस बार कुछ और कलाकार इसका हिस्सा बनें हैं तो कुछ ने इसे अलविदा कह दिया है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो का चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई प्रोमो वीडियो साझा किए हैं। अलग-अलग प्रोमो में हुमा कुरेशी, तमन्ना भाटिया और कुछ महिला खिलाड़ी नजर आ रही हैं। 

इस बीच एक ऐसा ही प्रोमो आया है जिसमें अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुल प्रीत भी शो पर बतौर मेहमान नजर आएंगे। प्रोमो में कपिल अपने चिर-परिचित अंदाज में रकुल की तारीफ करते हैं। लेकिन अक्षय बीच में ही उन्हें टोक देते हैं और उनकी इस हरकत को लेकर खिंचाई करने लगते हैं। कहते हैं ये आदमी हर किसी चीज पर नजर लगा देता है।

कपिल कहते हैं- रकुल आप अच्छी-अच्छी फिल्में कर रही हैं। बहुत अच्छी फिल्में कर रहीं..। कपिल बोल ही रहे होते हैं तभी बीच में अक्षय कहते हैं- नजर लगाएगा ये आदमी। ये आदमी न..ये आदमी इतनी नजर लगाता है सब चीजों पर..अब देखो मेरी फिल्मों पर, मेरे पैसों पर नजर डाल दी। अब फिल्में ही नहीं चल रही कोई।

अक्षय कुमार के ऐसा कहने के बाद वहां मौजूद सारे लोग ठहाके लगाने लगते हैं। गौरतलब है कि जब-जब कपिल अपना नया सीजन लेकर लौटते हैं अक्षय कुमार शो पर जरूर पहुंचते हैं। और हर बार कपिल उनके लगातार फिल्में करने और पैसा बनाने को लेकर खिंचाई करते रहते हैं। अक्षय भी उन्हें उसी अंदाज में जवाब देते हैं। 

कपिल शर्मा का नया सीजन 10 सिंतबर से सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है। इस बार सिद्धार्थ भी शो का हिस्सा बने हैं। पहले एपिसोड में फिल्म 'कट पुतली' के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और रकुल प्रीत गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। ये फिल्म 2 सितंबर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।

 

टॅग्स :अक्षय कुमारकपिल शर्माद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?