लाइव न्यूज़ :

Bachchan Pandey को मिली नई रिलीज डेट, अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्टर

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2022 15:55 IST

अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' का नया पोस्टर शेयर कर बताया है कि उनकी फिल्म कब रिलीज होने वाली है। बता दें कि पहले ये फिल्म 4 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे नई तारीख मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा से भरपूर है अक्षय कुमार की नई फिल्म। पहले 4 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी 'बच्चन पांडे'। इस फिल्म में कृति सेनन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 

मुंबई: अक्षय कुमार और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'बच्चन पांडे' को नई रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म मेकर्स ने तय किया है कि अब इस फिल्म को 4 मार्च की जगह अब 18 मार्च 2022 को होली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने बताया है कि ये फिल्म एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा से भरपूर है, जो होली पर रिलीज होने वाली है। वहीं, फैंस अक्षय को इस अवतार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। 

वैसे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टर में अक्षय का लुक देखने वाला है। उन्होंने अपने माथे पर बंदना बांध रखा है, जबकि हाथों में वो बंदूक पकड़े हुए हैं। यही नहीं, उनकी शर्ट के कुछ बटन खुले हुए हैं। इस पोस्टर में एक्टर का लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है। वहीं, अक्षय के अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि इस फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि फरहाद समजी इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारकृति सेननहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम