लाइव न्यूज़ :

'सेल्फी' अक्षय की पिछले 1 दशक में पहले वीकेंड में सबसे कम कमाई करने वाली बनी फिल्म, 'शहजादा' से भी पिछड़ी

By अनिल शर्मा | Updated: February 28, 2023 14:44 IST

Akshay kumar Selfiee box office collection: ट्रेड वेबसाइट 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' के मुताबिक, 'सेल्फी' ने शुक्रवार को 2.60 करोड़ तो शनिवार और रविवार क्रमशः 3.80 करोड़ और 3.95 करोड़ की कमाई की।

Open in App
ठळक मुद्देसेल्फी अक्षय कुमार की लगातार 5वीं फ्लॉप फिल्म रही।वीकेंड में सेल्फी ने करीब 11 करोड़ की ही कमाई कर पाई।सोमवार को सेल्फी की कमाई कार्तिक की शहजादा से भी कम रही।

 Selfiee box office collection: अक्षय कुमार की नई रिलीज फिल्म 'सेल्फी' पिछले एक दशक में वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर सबसे धीमी कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सेल्फी ने पहले वीकेंड में महज 10.20 करोड़ की कमाई की जो एक दशक अक्षय की पहले वीकेंड में सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई। ट्रेड वेबसाइट 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' के मुताबिक, 'सेल्फी' ने शुक्रवार को 2.60 करोड़ तो शनिवार और रविवार क्रमशः 3.80 करोड़ और 3.95 करोड़ की कमाई की।

रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को सेल्फी ने 1 करोड़ से भी कम का कलेक्शन किया। इससे ज्यादा कार्तिक आर्यन की शहजादा ने कमाई की। रिपोर्ट के मुताबिक,सोमवार को 1.82 करोड़ की कमाई की। 'शहजादा' अब तक 28.56 करोड़ की टोटल कमाई कर पाई है। हालांकि अक्षय की सेल्फी और कार्तिक आर्यन की शहजादा का बॉक्स ऑफिस पर हाल खस्ता है। 

रिपोर्ट की मानें तो अक्षय की पिछले एक दशक में जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं, उनकी पहले वीकेंड में कमाई इतनी भी खराब नहीं रही जितनी सेल्फी की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेल्फी को 9.39 प्रतिशत ही दर्शक मिले। सेल्फी को मिलाकर अक्षय कुमार लगातार पांच फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं।

पिछले साल अक्षय की रिलीज हुई 'राम सेतु', 'रक्षा बंधन', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' भी फ्लॉप रहीं। हालांकि वीकेंड में इनका सेल्फी से अच्छा प्रदर्शन रहा। चौथे दिन 'राम सेतु' ने 5.92 करोड़, 'रक्षा बंधन' ने 7.05 करोड़, 'सम्राट पृथ्वीराज' 5 करोड़, तो 'बच्चन पांडे' ने 3.37 करोड़ की कमाई की थी।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल