लाइव न्यूज़ :

Akshay Kumar: 'न्यूड फोटो मांगी', ऑनलाइन गेम खेलते समय बेटी संग हुई अजीब घटना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2025 18:56 IST

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी किशोर बेटी को मोबाइल पर ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते समय उसकी नग्न तस्वीर भेजने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने सूझबूझ दिखाते हुए डिवाइस बंद कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देAkshay Kumar: 'न्यूड फोटो मांगी', ऑनलाइन गेम खेलते समय बेटी संग हुई अजीब घटना...

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी किशोर बेटी को मोबाइल पर ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते समय उसकी नग्न तस्वीर भेजने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने सूझबूझ दिखाते हुए डिवाइस बंद कर दिया। अभिनेता ने मुंबई में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के समक्ष इस परेशान करने वाली घटना को साझा किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। घटना का वर्णन करते हुए अभिनेता ने कहा कि कुछ महीने पहले उनकी बेटी ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी, तभी उसका संपर्क एक अज्ञात व्यक्ति से हुआ, जिसने शुरुआत में दोस्ताना और उत्साहवर्धक संदेश भेजे।

अभिनेता ने बताया कि इसके बाद उस व्यक्ति ने अचानक उनकी बेटी से उसकी नग्न तस्वीर भेजने को कहा। अक्षय कुमार ने बताया कि उसने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत मोबाइल फोन बंद कर दिया और अपनी मां के पास गई तथा उन्हें घटना के बारे में बताया। अभिनेता ने कहा कि उनकी बेटी की सतर्कता ने उसे साइबर अपराधियों का शिकार होने से बचा लिया। दक्षिण मुंबई स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में ‘साइबर जागरुकता माह’ के उद्घाटन के बाद अभिनेता ने फडणवीस से अनुरोध किया कि राज्य में कक्षा सात से 10 तक के छात्रों को उनके स्कूलों में साइबर जागरुकता सिखाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी ने ऑनलाइन गेम खेलना शुरू किया तो कुछ देर बाद दूसरी तरफ से आए व्यक्ति ने उससे पूछा कि वह कहां है और उसने जवाब दिया कि वह मुंबई से है। अक्षय कुमार ने बताया कि कुछ देर बाद उस व्यक्ति ने उससे अपनी नग्न तस्वीरें भेजने को कहा। उन्होंने आगे कहा, “उसने तुरंत अपना मोबाइल बंद कर दिया और अपनी मां के पास जाकर उन्हें पूरी बात बताई।”

अभिनेता ने कहा, “सब कुछ इसी तरह शुरू होता है। यह बहुत अच्छी बात है कि मेरी बेटी ने मेरी पत्नी से इस बारे में बात की।” अभिनेता ने कहा, “यह साइबर अपराध का एक हिस्सा है, जहां बच्चे बहक जाते हैं। कुछ मामलों में लोगों को जबरन वसूली का सामना करना पड़ता है और कई घटनाएं घटित होती हैं। ऐसे कई मामले हैं जहां पीड़ित अपनी जान ले लेते हैं।” अभिनेता ने कहा, “स्कूल में हम इतिहास और गणित पढ़ते हैं। हम दो और दो चार भी सीखते हैं। लेकिन साइबर दुनिया में यह चार शून्य बन सकता है। हमारे बच्चों को यह सब सीखना चाहिए।” उन्होंने कहा, “मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करना चाहूंगा कि महाराष्ट्र के स्कूलों में कक्षा सात से 10 तक, सप्ताह में एक क्लास साइबर सुरक्षा पर होनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि साइबर अपराध सड़क पर होने वाले अपराध से भी बड़ा है और हमें इसे रोकना होगा।

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!