लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार ने शुरू की शूटिंग, कोरोना के बीच ऐसा था सेट का नजारा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 26, 2020 08:34 IST

सोमवार को अक्षय कुमार निर्देशक आर बाल्की के साथ मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में सेट पर नज़र आये। इस दौरान की दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इन दिनों ना तो फिल्मों की शूटिंग हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो पा रही है। लॉकडाउन 4 के बाद धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।

 कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते 24 मार्च से फ़िल्म इंडस्ट्री पूरी तरह ठप है।कोरोना वायरस और लॉकडाउन (Corona Virus Lockdown) के चलते इन दिनों पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री बंद पड़ी है। इन दिनों ना तो फिल्मों की शूटिंग हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो पा रही है। मगर, लॉकडाउन 4 के बाद धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। कोरोना के बीच अक्षय कुमार ने शूटिंग शुरू कर दी है। 

 सोमवार को अक्षय कुमार निर्देशक आर बाल्की के साथ मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में सेट पर नज़र आये। इस दौरान की दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वहीं, कोरोना के बीच सेट की तस्वीरें बता रही हैं कि लॉकडाउन के बाद परिस्थितयां बिल्कुल सामान्य होने तक सेट की तस्वीर कैसी रहने वाली है। 

खबर के अनुसार अक्षय और आर बाल्की ने स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए लॉकडाउन के बाद ज़िम्मेदारियों पर एक कैंपेन शूट किया है। इस दौरान टीम ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा, जिसकी झलक तस्वीरों में दिखाई भी दे रही है। सभी ने मास्क पहने। शरीर का तापमान चेक हुआ। सेट पर एंट्री से पहले लोगों को वहां मौजूदी सेनिटाइज़र मशीन से गुज़रना पड़ता था। साथ ही शूटिंग में कम से कम क्रू को शामिल किया गया। वहीं, इस पर डायरेक्टर ने कहा है कि लॉकडाउन के बाद हम सब की क्या ज़िम्मेदारियां होंगी, इसी विषय पर स्वास्थ्य मंत्रालय का यह एड है। हमें एक बार फिर से काम शुरू करना है।इसके साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखना है। सोशल डिस्टेंसिंग, आउटडोर सेट को सेनिटाइज़ करना, संक्रमण रोकने वाली स्क्रींस और मास्क। हम इन प्रोटोकॉल्स के लिए चंद मिनटों में अभ्यस्त हो जाते हैं। बहुत कम क्रू और कड़ाई से प्रोटोकॉल का पालन किया गया। 

आर बाल्की इससे पहले अक्षय कुमार के साथ पैडमैन और मिशन मंगल जैसी फ़िल्में बना चुके हैं। फैंस के  अब इस एड के रिलीज होने का इंतजार रहने वाला है।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?