लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की मां का निधन, एक्टर ने मां के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

By वैशाली कुमारी | Updated: September 8, 2021 11:07 IST

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया है। बुधवार 8 सिंतबर की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार ने इस बात कि जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे अभी बीते रोज ही अभिनेता ने अपनी मां के लिए फैंस से दुआओं की अपील की थीअक्षय कुमार ने भारी मन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया है। बुधवार 8 सिंतबर की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार ने इस बात कि जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी है। उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं इसी वजह से उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि अक्षय कुमार अपनी मां के बहुत करीब हैं, खबर मिलते ही वह लंदन से मुंबई वापस अपनी मां से मिलने के लिए लौट आए थे।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भारी मन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘वह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा थीं। आज मैं असहनीय दर्द में हूं… मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं।हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं, क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है। ओम शांति। ’

बतादें कि अभी बीते रोज ही अभिनेता ने अपनी मां के लिए फैंस से दुआओं की अपील की थी। उन्होंने कहा था, 'शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की सेहत के बारे मे पूछने के लिए। मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है। आप सभी की दुआएं मेरे लिए मायने रखती है। मदद के लिए शुक्रिया।' 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिपब्रेकिंग न्यूजबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम