लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता, अभिनेता ने प्रमाणपत्र की शेयर की तस्वीर

By अनिल शर्मा | Updated: August 15, 2023 14:11 IST

मालूम हो कि 2019 में एक कार्यक्र के एक सत्र के दौरान अक्षय ने वादा किया था कि वह जल्द ही भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन करेंगे। अक्षय कुमार से उस दौरान उनके कनाडाई होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा था कि  “कनाडाई पासपोर्ट होने का मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भारतीय से कम हूं। मैं पूरी तरह से भारतीय हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनता अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन गए हैं। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र शेयर किया है।

मुंबीः अभिनता अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन गए हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त कर ली है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। और इसको लेकर अक्सर वे एक वर्ग के निशाने पर रहते थे।

अक्षय द्वारा शेयर की गई प्रमाणपत्र की तस्वीर में उनका नाम अक्षय हरिओम भाटिया लिखा हुआ है। उन्होंने इसे ट्वीट करते हुए लिखा, ''दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद।'' वहीं अक्षय को भारतीय नागरिकता मिलने पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मालूम हो कि 2019 में एक कार्यक्र के एक सत्र के दौरान अक्षय ने वादा किया था कि वह जल्द ही भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन करेंगे। अक्षय कुमार से उस दौरान उनके कनाडाई होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा था कि  “कनाडाई पासपोर्ट होने का मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भारतीय से कम हूं। मैं पूरी तरह से भारतीय हूं। मैं पिछले नौ साल से यहां हूं, जब मुझे पासपोर्ट मिला था। और मैं इस कारण में नहीं जाना चाहता कि क्यों, क्या हुआ, मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं, ब्ला ब्ला ब्ला, चलो वो ठीक है।'' 

एक दूसरे कार्यक्रम में इसपर अपडेट देते हुए अक्षय ने कहा था कि “हां, मैंने यह 2019 में कहा था, मैंने इसके लिए आवेदन किया था। फिर उसके बाद महामारी आ गई। सब कुछ बंद हो गया था। मेरा त्याग पत्र यहाँ है और बहुत जल्द मेरा पूरा पासपोर्ट आ जाएगा।"

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?