लाइव न्यूज़ :

Good Newwz Trailer Review: जबरदस्त कॉमेडी के साथ Good Newwz का ट्रेलर हुआ रिलीज, डिफरेंट कॉन्सेप्ट के साथ मिलेगी भरपूर हंसी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 18, 2019 13:17 IST

गुड न्यूज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे।

Open in App

अक्षय कुमार (akshay kumar) और करीना कपूर (kareena kapoor) स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' (good newwz) का आज ट्रेलर (trailer) रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) औरदिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)  भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है।

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर ऐसा है जिसको देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।करीना और अक्षय आईवीएफ के जरिए बच्चे की चाह में अस्पताल पहुंचते हैं, जहां दिलजीत और कियारा टकरा जाते हैं। डॉक्टर्स की गलती से अक्षय का स्पर्म कियारा के एग्स और दिलजीत का स्पर्म करीना के एग्स में मिक्सअप हो जाता है। 

ट्रेलर की शुरुआत होती है जब एक डॉक्टर मिस्टर और मिसेज बत्रा से उनके सेक्स लाइफ के बारे में पूछता है। फिर होते बच्चा होने की शुरुआत होती है। दीप्ति(करीना) अपने एग्स को रखती है। लेकिन यहीं दो बत्रा होने के कारण स्पर्म चेंज हो जाता है दूसरे बत्रा यानि दिलजीत और किआया होते हैं।

अक्षय का स्पर्म किआरा में और दिलजीत और करीना में चला जाता है। जिसके बाद छोटे छोटे हंसी के गुब्बारे आपको देखने को मिलेंगे। दिलजीत करीना अपना बच्चा गिरा ना पाए इसलिए उनके घर पहुंच जाते हैं। कुछ सीन आपको इमोशन वाले भी देखने को मिलेंगे। इससे पता चलता है फिल्म में इमोशन्स का तड़का भी लगाया गया है। कुल मिलाकर ट्रेलर काफी रोचक है।

अक्षय और दिलजीत की जबरदस्त कॉमेडी देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। हालांकि, डॉक्टर्स की गलती के बाद जब बच्चे दुनिया में आएंगे, तब उनके साथ क्या होगा, ये तो मूवी रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

कुछ समय पहले फिल्म के पोस्टर रिलीज किए गए थे जिसमें सभी सितारों का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। बता दें इस फिल्म को अक्षय की  गूफ-अप ऑफ द ईयर का टैग दिया है। 

टॅग्स :गुड न्यूजअक्षय कुमारकरीना कपूरदिलजीत दोसांझकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?