लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बेल बॉटम के रिलीज से पहले अब अक्षय कुमार ने किया ये कारनामा, वीडियो हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: August 14, 2021 14:06 IST

बेल बॉटम में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका अदा की है। वहीं उनके साथ वाणी कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को तो दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं इस बीच अक्षय कुमार ने फिल्म के रिलीज से पहले एक प्रोमो जारी किया है...

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म बेल बॉटम सिनेमाघर में रिलीज होने को तैयार हैबेल बॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगीफिल्म में अक्षय कुमार और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं

मुंबईः अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘बेल बॉटम’ (Bell Bottom) सिनेमाघरों के खुलने के साथ ही थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। फिल्म इसी साल मार्च में आने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। हालांकि जैसे ही सिनेमाघरों को खोलने का आदेश जारी हुआ, वैसे ही फिल्म के प्रदर्शन की तैयारी हो गई।

फिल्म में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका अदा की है। वहीं उनके साथ वाणी कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को तो दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं इस बीच अक्षय कुमार ने फिल्म के रिलीज से पहले एक प्रोमो जारी किया है जिसमें वह अपने नाम के अनुसार ही कारनामा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार एक गिरते विमान को हादसे से बचाते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि बेल बॉटम में अक्षय कुमार हाईजैक हुए विमान को सुरक्षित बचाने के मिशन को पूरा करते दिखाई देते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में भी अक्षय कुमार एक विमान को सुरक्षित बचा लेते हैं जो हवा में लड़खड़ाते हुए जमीन पर आ गिरता है। अक्षय कुमार वीडियो में पूरी तरह से फिल्मी पोशाक में दिखते हैं।  खिलाड़ी कुमार द्वारा विमान बचाने के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गौरतलब है कि इसी गुरुवार को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म की अग्रिम टिकट की बिक्री शुरू हो चुकी है। इस बिग बजट की फिल्म के रिलीज होने का दर्शक और डिस्ट्रीब्यूटर्स भी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल