लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच छाया अक्षय कुमार का ट्वीट, जानें क्या है माजरा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2018 16:11 IST

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार आज एक ट्वीट के कारण छाए हुए हैं।

Open in App

मुंबई, 22 मई: बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार आज एक ट्वीट के कारण छाए हुए हैं। दरअसल पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर इन दिनों सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर आलोचना झेल रही सरकार के बीच अचानक से अक्षय कुमार का एक ट्वीट वायरल होने लगा। जिसके कारण वह जमकर ट्रोल भी हुए। 

 अक्षय कुमार ने करीब 6 साल पहले 27 फरवरी 2012 के दिन पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा था। उस वक्त केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। अक्षय ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला था, लेकिन अब उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया है। जिसके कारण उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग बीजेपी नेताओं को अपने वादे याद दिला रहे हैं, दूसरी तरफ अक्षय कुमार के भी एक पुराने ट्वीट पर लोगों की नजर पड़ गई, 2012 में किए गए इस ट्वीट में अक्षय बढ़ती कीमतों पर तंज कसते हुए साइकिल की सवारी करने की बात कर रहे हैं। 

एक यूजर ने साल 2012 के अक्षय कुमार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उनसे साइकिल मांगी थी, लेकिन कुछ वक्त बाद अक्षय का वह ट्वीट डिलीट कर दिया गया।s" charset="utf-8">

अक्षय ने अपने ट्वीट में कहा था, ‘दोस्तों मुझे लगता है कि अब अपनी साइकिल साफ करके उसे रोड पर चलाने का वक्त आ गया है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही एक बार फिर पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।’ 

टॅग्स :अक्षय कुमारपेट्रोलसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?