लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बीच अक्षय कुमार शुरू करेंगे 'बेलबॉटम' की शूटिंग, जल्द होंगे ब्रिटेन के लिए रवाना

By भाषा | Updated: July 27, 2020 11:51 IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर वाणी कपूर को फाइनल कर लिया गया है। जैकी भगनानी ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वाणी कपूर फिल्म में लीड रोल करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशक रंजीत एम. तिवारी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन सभी सदस्य काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद यह उन फिल्मों में से एक है जिसकी शूटिंग शुरू की जाने की घोषणा की गई है।

अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग के लिए जल्द ही ब्रिटेन जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर शूटिंग से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फिल्म निर्माता ने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी, वाणी कपूर और लारा दत्ता भी हैं और ये सभी शूटिंग के लिए ब्रिटेन रवाना होंगे। फिल्म ‘बेलबॉटम’ का निर्माण वाशु भगनानी के ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया जा रहा है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद यह उन फिल्मों में से एक है जिसकी शूटिंग शुरू की जाने की घोषणा की गई है। अक्षय ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस नई सामान्य स्थिति ने हमें काम करने के एक ऐसे अलग तरीके से रूबरू कराया है, जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं जितना सेट पर लौटकर खुश हूं, उतना ही अपने आस-पास के लोगों की रक्षा करना भी जरूरी है।’’

विदेश में शूटिंग के लिए सुरक्षा की योजना तैयार

उन्होंने कहा, ‘‘ पूजा एंटरटेनमेंट ने विदेश में शूटिंग के लिए सुरक्षा की एक योजना तैयारी की है। हम उम्मीद करते हैं कि इन उपायों से हम बिना किसी बाधा के और सुरक्षित तरीके से शूटिंग पूरी कर पाएं।’’ प्रोडक्शन हाउस पूरी टीम को ले जाने के लिए चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस एक विशेष विमान की व्यवस्था करेगा।

मौजूदा स्थिति में शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण

निर्देशक रंजीत एम. तिवारी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन सभी सदस्य काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किए गए हैं क्योंकि टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण हूं। फिल्म के दो अप्रैल, 2021 को रिलीज होने की संभावना है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारवाणी कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल