लाइव न्यूज़ :

'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार का ये लुक हैरान कर देगा आपको, लुंगी अवतार के साथ माथे पर जंच रहा है चंदन का टीका

By मेघना वर्मा | Updated: July 26, 2019 13:33 IST

अक्षय कुमार की इस फिल्म की बात करें तो बताया ये जा रहा है कि बच्चन पांडे साल 2020 के क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की मिशन मंगल इस 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।साथ ही अक्षय इन दिनों गुड न्यूज और सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी हैं।

अक्षय कुमार का शेड्यूल इन दिनों बेहद बिजी है। सूर्यवंशी, गुड न्यूज, मिशन मंगर और हाउसफुल 4 के बाद रिसेंटली अक्षय कुमार की एक और फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है। साजिद नाडियावाला की इस फिल्म का नाम है बच्चन पांडे। 

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें एक्टर बेहद डिफरेंट लुक में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस फोटो में अक्षय कुमार लुंगी में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने गले में चेन और माथे पर चंदन-रोली का टीका लगा कर रखा है। 

अक्षय के इस लुक को देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद स्ट्रॉग होगा। हलांकि फिल्म के बारे में अभी कुछ और रिवील नहीं किया गया है। मगर अक्षय के इस लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। 

2020 में होगी रिलीज

अक्षय कुमार की इस फिल्म की बात करें तो बताया ये जा रहा है कि बच्चन पांडे साल 2020 के क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर आमिर खान के साथ टकरा सकते हैं। क्योंकि अगले साल क्रिसमस पर आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा आने वाले हैं। 

अब देखना होगा कि इस फिल्म से अक्की और क्या धमाल मचा सकते हैं। वहीं इस 15 अगस्त को अक्षय कुमार एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। उनकी  फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार के अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमान जोशी जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?