लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने अनाउंस की अगली फिल्म 'दुर्गावती', इस एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 30, 2019 13:23 IST

अक्षय कुमार एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर रहे हैं। अक्षय बैक टू बैक कई फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं। अब अक्षय ने एक नई फिल्म की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस साल अक्षय कुमार केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं। ये सभी फिल्में पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं।

 इस साल अक्षय कुमार केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं।  ये सभी फिल्में पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं। अब उनकी अगली फिल्म गुड न्यूज इसी साल पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अक्षय इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अक्षय ने इस बात का खुलासा किया है। पोस्ट करते हुए अक्षय ने दुर्गावती फिल्म की घोषणा की है। जिसमें एक्ट्रेस के तौर पर भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आ रही हैं।

अक्षय कुमार ने एक दिलचस्प फोटो के साथ फिल्म के बारे में फैंस को बताया है। इस तस्वीर में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अलावा फिल्म के प्रड्यूसर, डायरेक्टर प्लाकार्ड लिए खड़े हैं। खास बात ये है कि दुर्गावती को जी. अशोक डायरेक्टर कर रहे हैं। साथ ही भूषण कुमार फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

भूमि पेडनेकर ने भी इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर किया है और बताया है कि वह इस फिल्म को लेकर खासा एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि भूमि इस समय अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाली हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?