लाइव न्यूज़ :

Bhool Bhulaiyaa Sequel: 12 साल बाद अक्षय कुमार स्टारर 'भूल भुलैया' का बनेगा सीक्वल, फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हुआ शुरू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2019 11:52 IST

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी भूल-भुलैया फिल्म मलयालम फिल्म मणिचित्राथु का रीमेक थी। साल 2007 में आई भूल-भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल, परेश रावल और शाइनी आहूजा जैसे सितारे थे। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियदर्शन निर्देशित भूल-भुलैया साल 2007 में आई थी। इसमें अक्षय कुमार और परेश रावल जैसे सितारे थे।फिल्म के निर्माता भूषण कुमार भूल-भुलैया का सीक्वेल बनाने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार भूल-भुलैया के सीक्वेल का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे।

खबर है कि निर्देशक फरहाद सामजी अक्षय कुमार और विद्या बालन की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म भूल-भुलैया की सीक्वेल लेकर आ रहे हैं। साल 2007 में आई भूल-भूलैया का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।

फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल, परेश रावल और शाइनी आहूजा जैसे सितारे थे। भूल-भुलैया प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म मणिचित्राथु का हिन्दी रीमेक थी। यह फिल्म 2007 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार भूल-भुलैया के निर्माता भूषण कुमार इसका सीक्वेल बनाने का फैसला कर चुके हैं। 

रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का काम शुरू भी कर चुके हैं। निर्माताओं ने अभी तक भूल-भुलैया के सीक्वेल के नाम या स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है।

हालाँकि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सीक्वेल का नाम भूल-भूलैया 2 हो सकता है और इसमें बिल्कुल नई स्टारकास्ट ली जा सकती है। 

फरहाद सामजी की फिल्म हाउसफुल-4 इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाउसफुल-4 में अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल, रितेश देशमुख और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

भूल-भुलैया की कहानी

भुल-भूलैया एक हॉरर कॉमेडी थी।  सिद्धार्थ चतुर्वेदी (शाइनी आहूजा ) कई सालों के बाद अमेरिका से वापस लौटता है। तो उसकी पत्नी भी साथ आती है वह वहां के महलों में खो जाती है और खुद को एक नृत्यांगना समझने लगती है और अपने पति को राजा। जिसके बाद कहानी धीरे धीरे भूत-्प्रेत से भी प्रेरिर दिखाई जाती है और आगे बढ़ती है। फिल्म का अंत एक मैसेज देने वाला था।

टॅग्स :अक्षय कुमारविद्या बालनपरेश रावल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?