लाइव न्यूज़ :

अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'हजारों लोग घूमे हमरा पीछे पीछे' ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम, जमकर देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: May 18, 2020 16:29 IST

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना ‘हजारो लोगवा घुमे हमरा ही पीछे’ फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यू ट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने ने धूम मचा दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में अक्षरा सोशल मीडिया के जरिए फैंस के टच में रहती हैं। इस गाने को खुद अक्षरा ने गाया है, इतना ही नहीं इस गाने को डायरेक्ट भी अक्षरा ने ही किया है।

लॉकडाउन के बीच भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी गानों का डिमांड हमेशा से रहा है। खेसारी लाल यादव से लेकर अक्षरा सिंह के गानों का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते रहे हैं। अक्षरा सिंह का नया गाना ‘हजारो लोगवा घुमे हमरा ही पीछे’ यू ट्यूब पर रिलीज हो गया है। 

अक्षरा सिंह के इस गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। इस गाने को खुद अक्षरा ने गाया है, इतना ही नहीं इस गाने को डायरेक्ट भी अक्षरा ने ही किया है। मनोज मतलबी द्वारा लिखे गए इस गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं। रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर गाने ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में अक्षरा सोशल मीडिया के जरिए फैंस के टच में रहती हैं। इससे पहले सोनी म्यूजिक रीजनल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया ‘एक लाख का लहंगा’ ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थी। गाने के बोल इतने शानदार हैं कि लोग बार-बार सुनने के लिए मजबूर हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को 24 घंटे के दौरान नौ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा लिया था। 

बता दें कि अक्षरा ने लंबे समय बाद दूसरे म्यूजिक चैनल के लिए कोई गाना गाया है। गाना ‘एक लाख का लहंगा’ को अक्षरा ने खुद ही गाया है। आर.आर. पंकज ने गाने के बोल लिखे हैं जबकि म्यूजिक विनय विनायक का है। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने बताया था कि उन्हें इस कमबैक गाने से खासी उम्मीदें हैं। अभी तक तो इस गाने से दर्शकों को जमकर प्यार मिला है। 

टॅग्स :अक्षरा सिंहभोजपुरी सोंगभोजपुरीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'