लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार- करीना कपूर कियारा और दिलजीत के साथ जल्द ला रहे हैं 'गुड न्यूज'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 5, 2019 17:39 IST

Open in App

'गुड न्यूज' टाइटल से बॉलीवुड में एक फिल्म बन रही है। अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और हाल में कियारा ने इसका फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ कियारा ने लिखा, ''आपके लिए जल्द गुड न्यूज ला रहे हैं।''

इस तस्वीर को दिलजीत ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि यह एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है। यह एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो शादी के बाद कंसीव नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका डायरेक्शन राज मेहता कर रहे हैं।

इसके पहले कियारा, शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबीर सिंह में दिखाई दी हैं। जिसका शूट अभी हाल ही में खत्म हुआ है। वहीं इस फिल्म से भी पहले कियारा करण जौहर की फिल्म कलंक में एक आइटम सॉग करती हुई भी दिखाई देंगी।

वरुण धवन के गाने फर्स्ट क्लास में उनके परफॉर्मेंस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारकरीना कपूरकियारा आडवाणीदिलजीत दोसांझ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?