लाइव न्यूज़ :

देवगन ना भूलें 'फूल और कांटे' बेंगलुरु में एक साल तक चली थी, कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने कहा- बीजेपी के हिंदी राष्ट्रवाद का मुखपत्र बन अजय देवगन ने...

By अनिल शर्मा | Updated: April 29, 2022 09:54 IST

कर्मनाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने किच्चा सुदीप की बात को सही ठहराते हुए कहा, "अजय देवगन न केवल नेचर में हाइपर हैं, बल्कि उनके अजीब व्यवहार को भी दिखाता है।"

Open in App
ठळक मुद्देसिर्फ इसलिए कि एक बड़ी आबादी हिंदी बोलती है, ये राष्ट्रीय भाषा नहीं बन जाती हैः एचडी कुमारस्वामीकेंद्र में 'हिंदी' आधारित पार्टियां शुरू से ही क्षेत्रीय भाषाओं को नष्ट करने का प्रयास करते रहे हैंः कुमारस्वामी

कर्नाटकः दक्षिण बनाम उत्तर के फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर उपजे भाषा विवाद में राजनेताओं ने कदम रख दिया है। कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के बीच हिंदी के राष्ट्रभाषा को लेकर ट्विटर पर हुई बहस में कर्नाट के पूर्व मुख्यंत्री सिद्धारमैया ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि हिंदी ना तो कभी राष्ट्रभाषा थी और ना कभी होगी।

इस बीच जनता दल (S) नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अजय देवगन पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस बाबत उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। कुमारस्वामी ने किच्चा सुदीप की बात को सही ठहराते हुए कहा, "अजय देवगन न केवल नेचर में हाइपर हैं, बल्कि उनके अजीब व्यवहार को भी दिखाता है।"

कुमारस्वामी ने कहा कि हिंदी भी हमारी भाषाओं में से एक है। एक अन्य ट्वीट में  कुमारस्वामी ने कहा कि कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलायालम और मराठी की तरह हिंदी भी हमारी भाषाओं में से एक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि "सिर्फ इसलिए कि एक बड़ी आबादी हिंदी बोलती है, ये राष्ट्रीय भाषा नहीं बन जाती है। 9 से कम राज्यों, हिंदी कश्मीर-कन्याकुमारी में दूसरी, तीसरी भाषा के रूप में है या वो भी नहीं है। ये स्थिति होने पर अजय देवगन के बयान में क्या सच्चाई है? डब न करने से आपका क्या मतलब है?"

हिंदी आधारित पार्टियों पर निशाना साधते हुए  कुमारस्वामी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि केंद्र में 'हिंदी' आधारित पार्टियां शुरू से ही क्षेत्रीय भाषाओं को नष्ट करने का प्रयास करते रहे हैं। क्षेत्रीय भाषाओं को दबाने की शुरुआत करने वाली कांग्रेस के इस काम को बीजेपी जारी रखे हुए है। एक राष्ट्र, एक टैक्स, एक भाषा और एक सरकार के बीजेपी के हिंदी राष्ट्रवाद के मुखपत्र के रूप में अजय देवगन ने ये सबकुछ कहा।"

कुमारस्वामी ने कहा कि देवगन ये महसूस करना चाहिए कि कन्नड़ सिनेमा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को पछाड़ रहा है। कन्नड़ियों के प्रोत्साहन से हिंदी सिनेमा का विकास हुआ है। देवगन को ये नहीं भूलना चाहिए कि उनकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' बेंगलुरु में एक साल तक चली थी।

इससे पहले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि हिंदी कभी भी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं होगी। सिद्धारमैया ने लिखा, "हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा कभी नहीं थी और न कभी होगी। हमारे देश की भाषाई विविधता का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। हर भाषा का अपना समृद्ध इतिहास होता है, जिस पर लोगों को गर्व होता है। मुझे कन्नड़ होने पर गर्व है!!"

टॅग्स :अजय देवगनकिच्चा सुदीपएचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतकर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे नहीं यूज कर पाएंगे सोशल मीडिया, सीएम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लगाया प्रतिबंध

भारत10 तारीख को MLA और MLC की डिनर मीटिंग?, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा- बदलाव होने की संभावना?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?