लाइव न्यूज़ :

‘दे दे प्यार दे’ में अजय-तब्बू के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 9, 2019 08:38 IST

रकुल प्रीत सिंह साउथ की फिल्मों का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं

Open in App

रकुल प्रीत सिंह साउथ की फिल्मों का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने पिछले साल रिलीज सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'अय्यारी' से बॉलीवुड में कदम तो रखा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. रकुल प्रीत अब नए जोश के साथ फिर से बॉलीवुड में किस्मत आजमा रही हैं.

वह लव रंजन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' में अजय देवगन और तब्बू जैसे कलाकारों के साथ काम कर रही हैं. इस फिल्म को लेकर रकुल प्रीत काफी एक्साइटेड हैं और उनका कहना है कि अजय और तब्बू जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने से उनके कौशल का दायरा बढ़ा है. दोनों ने उनकी इसमें काफी मदद की है. अजय और तब्बू फिल्म में विशेष किरदार निभा रहे हैं. रकुल ने बताया, ''दो ऐसे अद्भुत, उम्दा अभिनेताओं के साथ काम करने से आप अपनी सीमाओं को तोड़ पाते हैं और अपना दायरा बढ़ा पाते हैं.

मैं इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रही हूं. अब मैं केवल दिन गिन रही हूं. मैं इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मेरी भूमिका अद्भुत है और मैंने इस भूमिका में ढलने के लिए बहुत कुछ किया है.'' बता दें कि फिल्म 'दे दे प्यार दे' मई में रिलीज होगी. इस फिल्म के अलावा रकुल प्रीत साउथ के सुपरस्टार एनटीआर की बायोपिक और 'मरजावां' की शूटिंग भी कर रही हैं.

टॅग्स :अजय देवगनतब्बू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?