लाइव न्यूज़ :

मीटू आरोपियों के पक्ष में उतरे अजय देवगन,कहा-दोषी और आरोपी में फर्क होता है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2019 16:15 IST

हाल ही में अजय ने फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया जिसमें मीटू के लेकर बात की है। अजय से पूछा गया कि क्या उन लोगों के साथ काम करना ठीक है जिन पर मीटू के आरोप लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2018 में बॉलीवुड में कई सेलेब्स मीटू की चपेट में आए थे। इस पर एक्टर ने कहा है कि दोषी और आरोपी के बीच एक अंतर होता है।

2018 में बॉलीवुड में कई सेलेब्स मीटू की चपेट में आए थे। आलोक नाथ मीटू के आरोपों के बाद पहली बार वह अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आए थे, जिसके बाद जमकर आलोचना की गई थी। अब अजय ने मीटू पर अपना पक्ष रखा है।

हाल ही में अजय ने फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया जिसमें मीटू के लेकर बात की है। अजय से पूछा गया कि क्या उन लोगों के साथ काम करना ठीक है जिन पर मीटू के आरोप लगे हैं। इस पर एक्टर ने कहा है कि दोषी और आरोपी के बीच एक अंतर होता है। 

उन लोगों के साथ काम करना सही नहीं जो दोषी करारे जा चुके हैं। लेकिन जो दोषी नहीं उनके साथ काम करना गलत नहीं है। आरोपियों के परिवार का क्या। मैं ऐसे ही एक आरोपी को जानता हूं जिसकी बेटी इस कारण से बेहद परेशान थी। उसने खाना खाना छोड़ दिया था, था ही वह स्कूल भी नहीं जा पा रही थी।

अजय का ये बयान विवादों को भी जन्म दे सकता है। क्योंकि अजय ने साफ कर दिया है यौन उत्पीड़न के आरोपी के साथ काम करना गलत है बल्कि दोषी के साथ काम नहीं किया जा सकता है। जब मीटू का अभियान जोरों पर था। इस वक्त अजय इसको लेकर खड़े नजर आए थे। तब अजय ने ट्वीट कर लिखा था- ''#MeToo के तहत जो भी सुनने को मिल रहा है उससे वे परेशान हैं। वे महिलाओं की सुरक्षा में यकीन करते हैं। अगर किसी ने महिला के साथ गलत हरकत की है तो उस शख्स के साथ ना ही मैं और एडीएफ (अजय देवगन फिल्मस) खड़ा होगा। 

दे दे प्यार दे में आलोकनाथ के साथ काम करने पर तनुश्री दत्ता ने अजय पर जमकर निशाना साधा था। अजय को आखिर बार दे दे प्यार दे में देखा गया था। फिल्म अजय के अलावा तब्बू और रकुल प्रीत लीड में थे।

टॅग्स :अजय देवगन# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?