लाइव न्यूज़ :

मधु को कभी पति के बिजनेस के लिए बेचना पड़ा था घर, आज कर रही हैं ये काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2018 16:01 IST

फिल्म 'कभी सोचा ना था', 'टेल मी ओ खुदा', 'लव यू मिस्टर कलाकार' जैसी फिल्मों में मधु ने सपोर्टिंग रोल किया था।

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई: कभी अपनी अपनी पहली ही फिल्म से फैंस दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री मधु बीते एक लंबे दशक से पर्दे से गायब हैं। मधु ने फिल्म फूल और कां, टे से अपने करियर की शुरुआत की थी। फैंस को उनका रोल जमकर पसंद आया था। लेकिन फिलहाल लोगों का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस मधु लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं।  मीडिया से दूर मधु बहुत कम ही सुर्खियां में आती हैं।

ये बहुत ही कम लोगों  बात पता होगी कि वो हेमा मालिनी की भतीजी हैं और जूही चावला की भाभी हैं। अब उन्हें अक्सर हेमा मालिनी के घर के बाहर ही देखा जाता है। मधु की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' थी, जिसमें उनके अपोजिट एक्टर अजय देवगन थे। फिल्म को अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने ही डायरेक्ट किया था। उन्होंने बहुत कम ही फिल्में की जिनमें मलयालम और तमिल भी शामिल हैं।

फिल्म 'कभी सोचा ना था', 'टेल मी ओ खुदा', 'लव यू मिस्टर कलाकार' जैसी फिल्मों में मधु ने सपोर्टिंग रोल किया था। उन्होंने साल 1999 में आनंद शाह से शादी कर ली। मधु की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनके पति का बिजनेस पूरी तरह से डूब गया था। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी बेचकर इनवेस्टर्स को 100 करोड़ रुपए चुकाए थे।

 करीब 6 महीने तक उनकी कंपनी बंद रही और इंप्लॉय को पैसे तक नहीं दे पाए थे। पिछले साल मधु ने टीवी पर कमबैक किया और वो स्टार प्लस के सीरियल 'आरंभ' में नजर आई थीं। लेकिन उसके बाद से एक बार फिर से वह पर्दे से दूर हैं और एक फिर से अपने पति का बिजनेस में स्पोर्ट कर रही हैं। ऐसे में फैंस को एक बार फिर से उनके पर्दे पर वापस आने का इंतजार है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल