लाइव न्यूज़ :

इस खास दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर', फिल्म का धांसू पोस्टर हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2019 14:07 IST

आज फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का पोस्टर रिलीज किया है। इसको अजय देवगन ने शेयर किया है। पोस्टर में अजय एंग्री लुक में नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे अजय देवगन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। अजय जल्द एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रुबरु होने वाले हैं।

अजय देवगन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। अजय जल्द एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रुबरु होने वाले हैं। अजय  'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' लेकर आ रहे हैं। अजय की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जमकर उत्साह है। फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं। अजय ने खुलासा कर दिया है ये फिल्म फैंस से कब रुबरु होगी।

आज फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। इसको अजय देवगन ने शेयर किया है। पोस्टर में अजय एंग्री लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने लिखा है कि दिमाग जो तलवार की तरह तेज था ...(MIND that was as sharp as a sword...)।

इसके साथ ही अजय ने ये भी खुलासा कर दिया है कि ये फिल्म 10 जनवरी को फैंस के सामने सिनेमाघरों में पेश की जाएगी। अब फैंस के बीच फिल्म को लेकर और भी उत्सुकता बढ़ गई है।इस फिल्म में खास बात ये है कि काजोल और सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के अभी तक दो और भी पोस्टर भी सामने आ चुके हैं।

 दर्शकों को उम्मीद है फिल्म में बहुत कुछ नया और खास मिलने वाला है। 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में मराठा सम्राज्य को वो समय दिखाया जाएगा, जिसमें वह चरम पर था। 

अब फैंस फिल्म के ट्रेलर को देखने को बेकरार हैं। तो बता दें कि ये ट्रेलर नवंबर में आएगा। खबरों की मानें तो 22 नवंबर को ट्रेलर फैंस के सामने ट्रेलर पेश किया जाएगा। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार अजय देवगन,सैफ अली खान, काजोल की आगामी फिल्म  'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का ट्रेलर भूषण कुमार की पागलपंती के साथ जुड़ा होगा। पागलपंती में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलयाना डिक्रूज और पुलकित सम्राट हैं। 

अजय ट्रेलर को फैंस के सामने पेश करने के लिए खासा मेहनत कर रहे हैं। ओम राउत की इस फिल्म में फैंस को बहुत ही खास सीन देखने को मिलने वाले हैं। साथ ही मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म 2020 की बेस्ट एक्शन फिल्म बने। ऐसे में अब फैंस के बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर उत्साह और इंतजार बढ़ गया है। 

टॅग्स :अजय देवगनकाजोलसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?