लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हुईं हॉस्पिटलाइज, हाल में धनुष संग की थी अलग होने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 2, 2022 10:41 IST

फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं, जिसके बाद वो हॉस्पिटलाइज हो गई हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को बताया कि वो कोविड-19 से इन्फेक्टेड हो गई हैं। 

Open in App

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी और फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajinikanth) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को फिल्ममेकर ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की। फिलहाल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ऐश्वर्या हॉस्पिटलाइज हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को बताया कि वो कोविड-19 से इन्फेक्टेड हो गई हैं। 

वहीं, पोस्ट शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, "तमाम सावधानियों के बाद भी टेस्ट पॉजिटिव आया। मैं भर्ती हो गई हूं। कृपया आप सभी मास्क लगाएं, वैक्सीन जरूर लें और सुरक्षित रहें। 2022 में ये मिला। खैर, देखते हैं और क्या-क्या मेरे लिए है इस साल में।" बताते चलें, ऐश्वर्या रजनीकांत हाल ही में साउथ स्टार धनुष (Dhanush) से अलग हुई हैं। दोनों ने शादी के 18 सालों बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। वहीं, तलाक के बारे में ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को बताया था।

कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "कोई कैप्शन की आवश्यकता नहीं है केवल आपकी समझ और आपका प्यार आवश्यक है!" ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने पोस्ट में बताया था, "दोस्त के रूप में, दंपति के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हैं। धनुष और मैंने दंपति के रूप में अलग होने का फैसला किया है।"

टॅग्स :धनुषCoronaकोरोना वायरसरजनीकांतकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?