लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से ठीक होने के बाद दोबारा अस्पताल पहुंचीं ऐश्वर्या रजनीकांत, जानिए किस वजह से खराब हुई तबीयत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 7, 2022 15:05 IST

फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत कोविड-19 से ठीक होने के बाद एक बार फिर अस्पताल पहुंचीं हैं। हालांकि, इस बार ऐश्वर्या बुखार और चक्कर की शिकायत के बाद एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देऐश्वर्या रजनीकांत कोविड-19 से ठीक होने के बाद एक बार फिर अस्पताल पहुंचीं हैं। इस बार ऐश्वर्या बुखार और चक्कर की शिकायत के बाद एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हुई हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी।

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी और फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajinikanth) नए गाने 'मुसाफिर' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, इस सप्ताह ऐश्वर्या बुखार और चक्कर की शिकायत के बाद एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

इस पोस्ट को शेयर करते हुए ऐश्वर्या रजनीकांत ने कैप्शन में लिखा, "कोविड से पहले और कोविड के बाद का जीवन...फिर से अस्पताल में। बुखार, चक्कर और ना जाने क्या-क्या हो रहा है! लेकिन जब आप सबसे खूबसूरत प्रेरक प्रेरक गतिशील डॉक्टरों में से एक से मिलते हैं और आपके साथ समय बिताते हैं...यह बुरा डॉक्टर नहीं लगता है। मेरे लिए महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आपसे मिलना एक खूबसूरत शुरुआत है! ये गर्व की बात है।" वहीं, ऐश्वर्या को अस्पताल में देखकर फैंस के साथ कई सेलेब्स उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या रजनीकांत हाल-फिलहाल में कोविड-19 से इन्फेक्टेड हो गई थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी थी। बताते चलें, ऐश्वर्या रजनीकांत हाल ही में साउथ स्टार धनुष (Dhanush) से अलग हुई हैं। दोनों ने शादी के 18 सालों बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। वहीं, तलाक के बारे में ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को बताया था। ऐश्वया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

टॅग्स :रजनीकांतधनुषकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?