लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय दिखी पैरिस के रैंप वॉक में, सफेद रंग की ड्रेस में मचाया धमाल

By वैशाली कुमारी | Updated: October 4, 2021 18:17 IST

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को पेरिस में  रैम्प वॉक करते हुए देखा गया। अभिनेत्री के देखकर हर कोई  तालियां बजाता हुआ नजर आया। ऐश्वर्या राय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपैरिस में हुए फैशन वीक  में रैम्प वॉक पर ऐश्वर्या राय बच्चन वाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहनकर सामने आईअभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को पेरिस में  रैम्प वॉक करते हुए देखा गया। अभिनेत्री के देखकर हर कोई  तालियां बजाता हुआ नजर आया। ऐश्वर्या राय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

पैरिस में हुए फैशन वीक  में रैम्प वॉक पर ऐश्वर्या राय बच्चन वाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहनकर सामने आई। उनके लुक को देखकर हर कोई हैरान हो गया। ऐश्वर्या अपने आउटफिट में बेहद सुंदर दिख रही थी। उन्होंने इस आउटफिट के साथ न्यूड मेकअप किया था और अपने बाल खोल कर रखे थे। ऐश्वर्या का यह लुक अपने आप में कंप्लीट था। 

वाइट कलर के गाउन में परी दिखने वाली ऐश्वर्या के लुक को सिर्फ फैंस नहीं बल्कि सिलेब्रिटीज भी काफी पसंद कर रहे हैं।इस रैम्प वॉक में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ब्रिटिश स्टार हेलेन मिरेन के साथ हाथ डाले चलती हुई नजर आई। उनके बाद ऐश्वर्या राय के साथ सिंगर व एक्ट्रेस कैमिला कैबेलो, ऑस्ट्रेलिया स्टार कैथरीन लैंगफोर्ड हाउ टू गेट अवे विद मडर फेम ऐक्ट्रिस आजा नाओमि किंग हॉलीवुड स्टार एंबर हर्ड और गेम ऑफ थ्रोंस के एक्टर निकोलास कोस्टर वाल्डो रैम्प वॉक करते हुए नजर आए। 

इसके अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पेरिस का खूबसूरत नजारा दिखाया है। वीडियो में एफिल टावर साफ नजर आ रहा है जो कि बेहद खूबसूरत है। अभिनेता ने इस पर कैप्शन लिखा है जब पेरिस चमकता है तो बैकग्राउंड में गाना ला वी इने रोज बज रहा है। 

वहीं अगर अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो ऐश्वर्या आखिरी बार फिल्म फन्ने खान में दिखाई दी थी। इन दिनों अपनी तमिल फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वह जल्द ही फिल्में पोन्नियन सेल्वान और गुलाब जामुन में दिखाई देंगी।

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनअभिषेक बच्चनबॉलीवुड अभिनेत्रीParis
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?