लाइव न्यूज़ :

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बाद बॉलीवुड में धाक जमाने वाले दूसरे बिहारी थे सुशांत सिंह राजपूत

By प्रिया कुमारी | Updated: June 14, 2020 18:59 IST

सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद बॉलीवुड एक बार शोक में डूब गया है। बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत दूसरे बिहारी एक्टर थे जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमें हैं।बिहार के सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई थी।

बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमें हैं। सुशांत सिंह ने मुंबई के घर पर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पुलिस जांच में जुट चुकी हैं। सुशांत सिंह बिहार के थे हालांकि बिहार के ऐसे कई सितारें है जो अलग-अलग क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। बिहार की  प्रतिभा किसी से छुपी नहीं है। अगर बॉलीवुड में बात की जाए बिहार के शत्रुध्न सिन्हा के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में धाक जमाई थी। सुशांत सिंह एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाया था। 

सुशांत बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म पटना में ही हुआ था। अपनी फिल्म ही नहीं सबकी नजर में खुद को साबित करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने काफी मेहनत की थी। उनका ये सफर आसान नहीं था। घरवालों के खिलाफ जाकर उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर चुना था और एक मुकाम हासिल किया था। टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह ने अपनी मेहनत से मुकाम हासिल किया। लेकिन जब उनके पास नाम पैसा सबकुछ आ गया तो उन्होंने दुनिया को ही अलविदा कह दिया।

सीरियल के दौरान ही उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी फिल्म एमएस धोनी ने किस्मत बदल दी। फिल्म को काफी पंसद किया गया। साथ ही सुशांत को भी इस फिल्म के बाद पहचान मिली थी। फिल्मों के साथ उन्होंने वेब सीरीज में भी अपना हाथ आजमाया था। जिसमें उन्हें सफलता मिली। आज हमारे बीच सुशांत सिंह राजपूत नहीं है लेकिन उनके किए गए कामों को कोई नहीं भूल सकता। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!