लाइव न्यूज़ :

VIDEO: रणबीर कपूर के बाद अब साइकल राइड पर निकलीं सारा अली खान, मुंबई की सड़कों पर यूं नजर आईं एक्ट्रेस

By अमित कुमार | Updated: July 26, 2020 13:57 IST

सारा अली खान आने वाले समय में वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन में नजर आएंगी। इस फिल्म को नए साल के मौके पर रिलीज किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह साइकिल पर बैठी हुई नजर आ रही थीं। सारा की इस तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फिल्मी सितारे कई दिनों तक अपने घरों में कैद रहे, लेकिन अब सब धीरे-धीरे बाहर निकल रहे हैं। हाल में रणबीर कपूर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे। रणबीर कपूर के बाद सारा अली खान मुंबई की सड़कों पर बेखौफ अंदाज में साइकल राइड करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह साइकिल पर बैठी हुई नजर आ रही थीं। सारा ने कैप्शन में लिखा कि आप जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर पहनें। सारा की इस तस्वीर पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस को सारा का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वह लगातार कमेंट्स कर सारा से अपनी दिल की बात कर रहे हैं। 

लंबे समय बाद घर के बाहर दिखी सारा अली खान

सारा वाइट टीशर्ट, ब्लू लोअर पहनीं हुईं हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुंह पर मास्क लगाया हुआ है। वह स्पीड में साइकिल चलाती हुईं सीधी निकल जाती हैं। सारा अली खान लंबे समय बाद घर के बाहर दिखी हैं। सारा अपने बचपन की तस्वीर को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। इस तस्वीर में सारा अपने छोटे भाई इब्राहिम अली खान और अम्मा व एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ होली के त्यौहार को एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सारा

सारा अली खान अक्सर ही शानदार तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करते हुए दिखाई देती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने अब्बा के साथ भी बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, 'ऐसे इंसान, जो हमेशा शांति की परिभाषा रहे हैं, प्रेम का प्रतीक और मिक्की माउस का अवतार रहे हैं। लव यू अब्बा।'

टॅग्स :सारा अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल