लाइव न्यूज़ :

बोले ऐक्टर- पोर्न फिल्में बनाकर घर चला रहे हैं तो आपकी सोच लुक्खों वाली है, आने लगे ऐसे कमेंट्स

By अनिल शर्मा | Updated: July 21, 2021 13:48 IST

कमाल आर खान यानी केआरके ने इस बाबत कई ट्वीट किए और अपनी बात सामने रखी। केआरके ने कहा- वैसे अपना बॉलीवुड भी है जबरदस्त! दुनिया की कौन सी बुराई है जो यहां नहीं है। पोर्न, ड्रग्स, शराब, हवाला, रेप, मर्डर वैगेरह-वैगेरह सभी से सुसज्जित है!

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने बिना नाम लिए राज कुंद्रा पर साधा निशानाकहा- बॉलीवुड में ऐसी कोई बुराई नहीं बचीकंगना रनौत ने भी बॉलीवुड को गटर बताया है

अश्लील फिल्मों के निर्माण और उनके प्रसारण को लेकर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोग बॉलीवुड को निशाना बना रहे हैं। कंगना रनौत ने जहां बॉलीवुड को गटर बताया वहीं केआरके ने कहा है कि दुनिया की कौन सी ऐसी बुराई है जो यहां नहीं है।

कमाल आर खान यानी केआरके ने इस बाबत कई ट्वीट किए और अपनी बात सामने रखी। केआरके ने कहा- वैसे अपना बॉलीवुड भी है जबरदस्त! दुनिया की कौन सी बुराई है जो यहां नहीं है। पोर्न, ड्रग्स, शराब, हवाला, रेप, मर्डर वैगेरह-वैगेरह सभी से सुसज्जित है!

राज कुंद्रा ने 25 हजार डॉलर में रिश्तेदार को बेच दिया था ऐप, लॉकडाउन में बढ़ा एडल्ट फिल्मों का कारोबार

इसके बाद केआरके ने राज कुंद्रा का बिना नाम लिए उनपर निशाना साधा। कहा- अगर आप अपना घर चलाने के लिए पोर्न फिल्म बनाकर पैसे कमाते हैं तो आप दुनिया के सबसे गरीब आदमी हैं। आगे लिखा- ये दर्शाता है कि आपके पास कुछ ग़लत कामों की वजह से पैसे तो आ गए, लेकिन आज भी आपकी सोच भी लुक्खो वाली है और आपके काम भी लुकखागिरी वाले हैं!

एक यूजर ने केआरके के ट्वीट पर कमेंट किया- बीवी को इतने महंगे गिफ्ट देने होते हैं तो पैसा तो कमाना पड़ेगा न...शिल्पा शेट्टी ने उसको ऐसे ही नहीं चुना।

एक यूजर ने लिखा- पैसा आना चाहिए जमीर तो वैसे ही मर चुका है। एक ने केआरके पर निशाना साधा। लिखा- तू भी तो पैसे के लिए लुक्खागिरी करते हो। गटर के लोगों से भीख मांगते हो।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा को मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। राज कुंद्रा पर आईटी अधिनियम और अभद्र प्रतिनिधित्व की संबंधित धाराओं के अलावा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (सामान्य इरादा), 292 और 293 (अश्लील और अश्लील विज्ञापनों और प्रदर्शन से संबंधित) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि राज यूजर्स से सब्सक्रिप्शन फीस लेकर इस अवैध धंधे से आर्थिक लाभ कमा रहा था। विभाग को कई व्हाट्सएप चैट तक भी पहुंच प्राप्त हुई, जो राज की संलिप्तता को दिखाती हैं। राज कुंद्रा को मामले में पूछताछ के लिए 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिपकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!