लाइव न्यूज़ :

‘लुका छुपी’ की सफलता के बाद कृति सेनन के बढ़े भाव, बढ़ाई फीस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 14, 2019 08:11 IST

करीब पांच साल पहले टाइगर श्रॉफ के साथ अपना सिने सफर शुरू करने वाली कृति सनोन बॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही हैं

Open in App

करीब पांच साल पहले टाइगर श्रॉफ के साथ अपना सिने सफर शुरू करने वाली कृति सनोन बॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही हैं. उन्होंने अब तक कुल 5 फिल्में दी हैं जिनमें से 3 सुपरहिट रही हैं. उनकी पिछली फिल्म 'लुका छुपी' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है.

कार्तिक आर्यन के साथ कृति के काम को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया. यही वजह है कि 'लुका छुपी' के बाद न केवल कृति का कॉन्फिेंडेस बढ़ा है, बल्कि उन्होंने अब अपनी फीस भी बढ़ा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब कृति अपनी अगली फिल्मों के लिए अच्छी खासी डिमांड कर रही हैं. एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की खबर के मुताबिक कृति की आने वाली फिल्में 'हाउसफुल 4' और 'अर्जुन पटियाला' हैं. इन दोनों फिल्मों को उन्होंने पिछले साल साइन किया था. अब वह अगर कौशिक की 'सेरोगेसी' फिल्म के लिए के लिए बोर्ड में शामिल हो गई हैं.

इसे दिनेश विजान के प्रोडक्शन में ही बनाया जाएगा. विजान 'लुका छुपी' से अच्छा-खासा मुनाफा कमा चुके हैं. कृति के साथ उनकी बॉन्डिंग भी अच्छी है. खबरों की मानें तो कौशिक की 'सेरोगेसी' फिल्म के लिए कृति के कैरेक्टर को बढ़ाया जा रहा है और उनके ही ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्से हैं. इसलिए कृति ने फीस में भी बढ़ोत्तरी कर दी है.

सूत्र ने कहा कि अगर फिल्म के किरदार के मुताबिक कृति के कंधे पर ही ज्यादा जिम्मेदारी आनी है और उनकी पिछली फिल्मों की सक्सेस रिकॉर्ड को देखते हुए भी उनकी फीस में बढ़ोतरी की मांग जायज है. इसके अलावा कृति के पास राकेश ओमप्रकाश मेहरा का एक प्रोजेक्ट भी है, जिसके लिए वह फीस में करीब 40 फीसदी की बढ़त की डिमांड कर रही हैं.

टॅग्स :कृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीTere Ishk Mein OTT release: धनुष-कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क़ में' कब और कहाँ होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड चुस्कीकृति सैनॉन बनीं यूएनएफपीए इंडिया की नई मानद लैंगिक समानता राजदूत

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: वेब सीरीज में काम करने के लिए तैयार, प्रोजेक्ट ऐसा हो रोमांचक और लीक से हटकर हो?, “दो पत्ती” के लिए पुरस्कार जीतने के बाद कृति ने कहा

बॉलीवुड चुस्कीग्रीस में सिगरेट पीती दिखीं कृति सेनन, वीडियो वायरल होने पर हुई ट्रोल; फैन्स ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?