लाइव न्यूज़ :

'लव आजकल' के फ्लॉप होने से टूटी बॉलीवुड की ये जोड़ी, अब कभी नहीं करेंगे साथ काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 18, 2020 09:12 IST

बतौर निर्माता 'स्त्री' और 'लुका छुपी' जैसी हिट फिल्में दे चुके विजन फिल्म को देखते ही समझ गए थे कि यह बहुत बेकार बनी है. लेकिन अंतिम समय में वह कुछ नहीं कर सकते थे.

Open in App
ठळक मुद्दे निर्माता दिनेश विजन और हालिया रिलीज 'लव आजकल' समेत लगातार फ्लॉप पर फ्लॉप दे रहे निर्देशक इम्तियाज अली दोनों पिछले कई वर्षों से गहरे दोस्त रहे हैंदोनों ने 2009 में आई फिल्म 'लव आजकल' में साथ काम भी किया था.

पिछले कुछ वर्षों में एक के बाद कई हिट फिल्में दे चुके निर्माता दिनेश विजन और हालिया रिलीज 'लव आजकल' समेत लगातार फ्लॉप पर फ्लॉप दे रहे निर्देशक इम्तियाज अली दोनों पिछले कई वर्षों से गहरे दोस्त रहे हैं. दोनों ने 2009 में आई फिल्म 'लव आजकल' में साथ काम भी किया था.

लेकिन अब इसी फिल्म के रीमेक की वजह से दोनों के बीच ठन गई है. यह फिल्म दोनों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं रही है. इस फिल्म ने विजन को तो इतना निराश कर दिया है कि अब वह इम्तियाज के साथ कभी काम ही नहीं करना चाहते हैं. 'लव आज कल' पिछले महीने रिलीज हुई है. कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. इम्तियाज की इस फिल्म से विजन को बड़ी निराशा हुई हैं.

सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म का हश्र देख कर दिनेश विजन स्तब्ध थे. उन्होंने इम्तियाज से पूछा कि उन्होंने ये क्या किया है. बतौर निर्माता 'स्त्री' और 'लुका छुपी' जैसी हिट फिल्में दे चुके विजन फिल्म को देखते ही समझ गए थे कि यह बहुत बेकार बनी है. लेकिन अंतिम समय में वह कुछ नहीं कर सकते थे.

यही वजह है कि 'लव आज कल' को मिले नेगेटिव रिव्यू और दर्शकों की विपरीत प्रतिक्रिया से भी उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ. खैर, फिल्म का बॉक्स ऑफिस नतीजा भले ही अनिश्चित रहा है, लेकिन यह निश्चित है कि अब निर्माता विजन भविष्य में इम्तियाज के साथ कभी काम नहीं करेंगे.

टॅग्स :लव आज कलइम्तियाज अलीसारा अली खानकार्तिक आर्यनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल