लाइव न्यूज़ :

'लोग जो चाहें कह सकते हैं...', सारा अली खान ने महाकाल मंदिर में पूजा के बाद इंटरनेट पर आई प्रतिक्रियाओं पर दिया जवाब

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 31, 2023 19:52 IST

सारा अली खान के महाकाल मंदिर जाने की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब सु्र्खियां बटोरी। जहां कुछ लोगों ने इसके लिए सारा की तारीफ की वहीं कुछ ने सारा को ट्रोल किया। इंटरनेट पर मिली बुरी प्रतिक्रिया के बारे में जब सारा अली खान ने कहा कि लोग जो चाहें कह सकते हैं, मुझे कोई समस्या नहीं है। मैं आध्यात्मिक ऊर्जा में विश्वास रखती हूं।

Open in App
ठळक मुद्देसारा अली खान ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाईइंटरनेट पर आई मिली जुली प्रतिक्रियाइंटरनेट पर मिली बुरी प्रतिक्रिया पर सारा ने दिया जवाब

इंदौर: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। सारा यहां महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुईं। सारा अली खान के महाकाल मंदिर जाने की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब सु्र्खियां बटोरी। जहां कुछ लोगों ने इसके लिए सारा की तारीफ की वहीं कुछ ने सारा को ट्रोल किया।

इंटरनेट पर मिली बुरी प्रतिक्रिया के बारे में जब सारा अली खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हूं। मैं लोगों के लिए, आपके लिए काम करती हूं। मुझे बुरा लगेगा अगर आप मेरा काम पसंद नहीं करते हैं। लेकिन मेरी व्यक्तिगत मान्यताएं मेरी अपनी हैं। मैं अजमेर शरीफ भी उसी भक्ति के साथ जाऊंगी जिस भक्ति के साथ मैं बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी। लोग जो चाहें कह सकते हैं, मुझे कोई समस्या नहीं है। मैं आध्यात्मिक ऊर्जा में विश्वास रखती हूं।"

सारा अली खान भस्म आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पहुंचीं थीं। उन्होंने गर्भ गृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इसके बाद नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हो गईं। भस्म आरती में शामिल होने के बाद सारा कोटि तीर्थ कुंड पर भी पहुंचीं, जहां उन्होंने एक घंटे तक ओम नमः शिवाय का जाप किया। इसके बाद वह महाकाल मंदिर में प्रातः सात बजे होने वाली आरती में भी शामिल हुईं। 

सारा अली खान इससे पहले केदारनाथ भी जा चुकी हैं। 2013 में हुई त्रासदी पर बनी फिल्म केदारनाथ में काम करने के बाद से ही सारा बाबा के दरबार में मत्था टेकने हर साल जाती हैं। 

बता दें कि विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' इस शुक्रवार रिलीज होने वाली है। सारा इस समय इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर 15 मई को रिलीज हुआ था। फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने 'लुका छुप्पी' और 'मिमी' जैसी मजेदार फिल्में बना चुके हैं। विक्की कौशल को बड़े पर्दे पर नजर आए 3 साल से ज्यादा हो गए हैं। अब 'जरा हटके जरा बचके' से सारा और विकी कौशल के प्रशंसकों को खूब उम्मीद है।

टॅग्स :सारा अली खानविक्की कौशलमहाकालेश्वर मंदिरकेदारनाथबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?